Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सौरव गांगुली ने बताया कब से शुरु होगा भारत में घरेलू क्रिकेट, नहीं टलेगा विश्व कप का आयोजन

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और मौजूदा समय में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने देश भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच घरेलू क्रिकेट को फिर से शुरु करने और 2021 में भारत की मेजबानी में आयोजित होने वाले टी20 विश्व कप को लेकर बड़ा बयान दिया है। उल्लेकनीय है कि सामान्य हालातों में घरेलू क्रिकेट की शुरुआत अगस्त में हो जाती है हालांकि कोरोना वायरस के चलते फिलहाल क्रिकेट कैलेंडर पूरी तरह गड़बड़ा गया है।

और पढ़ें: 'अश्विन के साथ होने वाली है पॉन्टिंग की तीखी तकरार', मांकड़िंग पर बयान से भड़के आकाश चोपड़ा

सौरव गांगुली ने इसके लेकर सभी राज्य क्रिकेट संघ को पत्र भेजा है और आश्वस्त किया है कि जब तक कोरोना महामारी के बीच हालात सुरक्षित नहीं हो जाते तब तक घरेलू क्रिकेट की शुरुआत नहीं की जा सकती जिसका मतलब है कि बोर्ड ने अभी तारीख नहीं तय की है।

और पढ़ें: तो अब विदेशी टी20 लीग में खेलते नजर आयेंगे धोनी-रैना, आकाश चोपड़ा ने दिया बड़ा बयान

नवंबर के तीसरे हफ्ते में शुरु हो सकता है घरेलू क्रिकेट

नवंबर के तीसरे हफ्ते में शुरु हो सकता है घरेलू क्रिकेट

उल्लेखनीय है कि मीडिया रिपोर्ट के आधार पर भारत में घरेलू सीजन की शुरुआत अब नवंबर के तीसरे हफ्ते में सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट के साथ की जा सकती है।

गांगुली ने मान्यता प्राप्त सदस्य संघों के अध्यक्ष और सचिवों को पत्र में लिखा, 'बीसीसीआई यह सुनिश्चित करने की पूरी कोशिश कर रहा है कि जैसे ही हालात ठीक हों, घरेलू क्रिकेट बहाल हो जाए। खिलाड़ियों के अलावा घरेलू क्रिकेट में शामिल होने वाले अन्य लोगों का स्वास्थ्य और सुरक्षा बीसीसीआई के लिए सबसे अहम है और हम सभी पहलुओं पर लगातार नजर रखे हैं। सभी सदस्यों को भविष्य में अगले कदमों के बारे में सूचित किया जाएगा और घरेलू क्रिकेट बहाल करने से पहले सुझाव लिए जाएंगे।'

विश्व कप कराने को तैयार है भारत, नहीं आयेगी कोई परेशानी

विश्व कप कराने को तैयार है भारत, नहीं आयेगी कोई परेशानी

पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा कि भारत अगले साल टी20 वर्ल्ड कप और 2023 में वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी को तैयार है। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय महिला टीम के दौरे पर चर्चा चल रही हैं लेकिन इसके बारे में और कुछ नहीं बताया।

गांगुली ने कहा, 'बीसीसीआई और भारतीय क्रिकेट टीम अपनी एफटीपी की प्रतिबद्धताओं को पूरा करना जारी रखेगी। सीनियर भारतीय मेंस टीम इस साल दिसंबर में होने वाली सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया जाएगी और हम अगले साल फरवरी के शुरू में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के लिए देश में लौटेंगे। इसके बाद अप्रैल में इंडियन प्रीमियर लीग 2021 होगी। बीसीसीआई आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2021 और 2023 में 50 ओवर आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप की मेजबानी करेगा।'

बिना सुरक्षित माहौल के नहीं खेला जायेगा घरेलू क्रिकेट

बिना सुरक्षित माहौल के नहीं खेला जायेगा घरेलू क्रिकेट

गांगुली ने कहा कि बीसीसीआई को उम्मीद है कि कोविड-19 हालात अगले कुछ महीनों में सुधर जाएंगे और घरेलू क्रिकेट सुरक्षित माहौल में शुरू हो पाएगा। बीसीसीआई प्रमुख ने सदस्यों को भारत की भविष्य दौरा कार्यक्रम (एफटीपी) की प्रतिबद्धताओं के बारे में भी जानकारी दी जिसमें इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया का दौरा और 2021 के शुरू में इंग्लैंड की मेजबानी शामिल हैं।

Story first published: Sunday, August 23, 2020, 15:54 [IST]
Other articles published on Aug 23, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+