NZ vs AUS : केन विलियसन ने बना दिए कई रिकाॅर्ड, महज 13 गेंदों में यूं बटोर लिए 58 रन
दुबई । आईसीसी टी20 विश्व कप 2021 के फाइनल मुकाबले में दर्शकों को न्यूजीलैंड के तो कप्तान केन विलियमसन के बल्ले से तूफानी पारी देखने को मिली। विलियमसन ने 177.05 की स्ट्राइक रेट से 48 गेंदों में 85 रन बनाए, जो ऐसे समय आए जिस वक्त उनकी टीम को ऐसी पारी की सख्त जरूरत थी। विलियमसन ने बाउंड्री के जरिए महज 13 गेंदों में 58 रन बटोर लिए। उनकी पारी में 10 चाैके तो 3 छ्क्के रहे। इस तरह चाैकों की मदद से 40 तो छक्कों की मदद से 18 रन आए। विलियसन की फाइनल मुकाबले में निकली यह पारी अब लंबे समय तक याद रखी जाएगी।
यह भी पढ़ें- इन 3 भारतीयों को दिखाना होगा दम, नहीं तो मुश्किल है 2022 T20 विश्व कप खेलना

मोहम्मद शहजाद को पछाड़ा
इस पारी के साथ विलियमसन ने अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में रनों के मामले में अफगानिस्तान के मोहम्मद शहजाद को पीछे छोड़ दिया है। शहजाद ने 70 मैचों में 2015 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक व 12 अर्धतक शामिल हैं। वहीं विलियसन ने भी अपनी अर्धशतकीय पारी की मदद से 72 पारियों में 2021 रन बना लिए हैं। विलियमसन ने 14 अर्धशतक जमाए हैं। यही नहीं, विलियमसन सबसे अधिक रन बनाने वाले तीसरे कीवी बल्लेबाज भी रहे हैं। विलियमसन से आगे ब्रैंडन मैक्कुलम हैं, जिन्होंने 2140 रन बनाए हैं। कीवी टीम के लिए सर्वाधिक रन बनाने का रिकाॅर्ड मार्टिन गुप्टिल के नाम है जो 3147 रन बना चुके हैं।

मैक्कुलम को इस मामले में पछाड़ा
इसके अलावा विलियमसन ने अपने नाम एक खास रिकाॅर्ड दर्ज कर लिया है। उन्होंने चाैकों के मामले में ब्रैंडन मैक्कुलम को पछाड़ दिया है। मैक्कुलम ने 70 पारियों में 199 चाैके जमाए थे। वहीं विलियमसन के नाम अब 202 चाैके दर्ज हो चुके हैं। इसके अलावा विलियमसन 200 से अधिक चाैके लगाने वाले दुनिया के 11वें बल्लेबाज बन गए हैं। साथ ही न्यूजीलैंड के दूसरे कीवी बल्लेबाज हैं। कीवी टीम के लिए अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा चाैके गुप्टिल के नाम ही हैं, जिन्होंने 277 जमाए हैं। सबसे ज्यादा चाैके लगाने का रिकाॅर्ड आयरलैंड के पाॅल स्टर्लिंग के नाम हैं जिन्होंने 295 चाैके लगाए हैं।

खेली बड़ी पारी
इसके अलावा केन विलियमसन आईसीसी टी20 विश्व कप इतिहास में बड़ी पारी खेलने वाले संयुक्त रूप से पहले बल्लेबाज भी बने। विलियमसन के अलावा मार्लोन सैमुअल्स ने भी 2016 में नाबाद 85 रनों की पारी इंग्लैंड के खिलाफ खेली थी। इसके अलावा सैमुअल्स ने 2012 में भी श्रीलंका के खिलाफ 78 रनों की पारी खेली थी। विराट कोहली ने 2014 टी20 विश्व कप फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ 77 रनों की पारी खेली थी तो गाैतम गंभीर ने 2007 में पाकिस्तान के खिलाफ 75 रनों की पारी खेल टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी।
बता दें कि विलियमसन की इस पारी की मदद से न्यूजीलैंड की टीम 4 विकेट खोकर 172 रन बना सकी। यह किसी भी टीम का टी20 विश्व कप फाइनल में अभी तक का सबसे बड़ा स्कोर है। विलियमसन के अलावा मार्टिन गुप्टिल ने 28, डैरिल मिशेल ने 11, ग्लेन फिलिप्स ने 18 तो जेम्स नीशन ने नाबाद 13 रन बनाए। टिम सेफर्ट भी 8 रन बनाकर नाबाद रहे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
