For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

5 खिलाड़ी जो 2020 में भारतीय खेल जगत में ला सकते हैं बड़ा बदलाव

नई दिल्ली: साल 2020 में सभी की निगाहें टोक्यो ओलंपिक पर होंगी और यह भी देखा जाएगा कि भारतीय एथलीट इस महाप्रतियोगिता में किस तरह से आगे बढ़ेंगे। इसके अलावा नए साल में उन भारतीय खिलाड़ियों पर खास नजरें होंगी जिन्होंने 2019 में अपनी छाप छोड़ी और वे आगे भी इसी अंदाज में खेल को जारी रखने की बड़ी उम्मीदों देकर नए दशक की शुरुआत कर रहे हैं।

आइए देखते हैं ऐसे पांच भारतीय खिलाड़ी जो इस साल खेल जगत में सनसनी मचा सकते हैं-

श्रेयस अय्यर (क्रिकेट)

श्रेयस अय्यर (क्रिकेट)

सीमित ओवरों की क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए बहुत विवादित नंबर 4 को आखिरकार उसका योग्य दावेदार मिल गया है। श्रेयस अय्यर ने 2019 में कुछ शानदार पारियों के साथ अपनी स्थिति मजबूत बनाई है। दिल्ली कैपिटल के कप्तान परिपक्वता के साथ खेले और मैदान पर तेज नजर आए। मुख्य कोच रवि शास्त्री ने कहा कि उनका नंबर 4 सिरदर्द खत्म हो गया है। अय्यर केवल 2020 में और बेहतर होना चाहेंगे क्योंकि भारत अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले टी 20 विश्व कप के लिए तैयार है।

5 युवा भारतीय क्रिकेटर जो इस दशक में ले सकते हैं रोहित, कोहली और धोनी की जगह

सौरभ चौधरी (शूटिंग)

सौरभ चौधरी (शूटिंग)

सौरभ चौधरी ने दिखाया कि उन्हें सफलता की भूख है। उन्होंने आईएसएसएफ विश्व कप में स्वर्ण पदक जीतने के लिए विश्व रिकॉर्ड को तोड़कर नई ऊंचाइयों को हासिल किया और इस प्रकार टोक्यो ओलंपिक का कोटा भी हासिल किया। सौरभ ने एक अन्य युवा मनु भाकर के साथ मिश्रित युगल प्रतियोगिता भी जीती। उन्होंने म्यूनिख विश्व कप में भी नंबर 1 स्थान हासिल किया। रियो डी जनेरियो विश्व कप के व्यक्तिगत आयोजन में एक और पदक (कांस्य) दर्ज किया, एशियाई शूटिंग चैंपियनशिप में रजत जीता और यशस्विनी सिंह देसवाल के साथ एक अन्य मिश्रित इवेंट जीता। इस प्रकार, उत्तर प्रदेश के इस युवा निशानेबाज से ओलंपिक और अन्य प्रतियोगिताओं में देश में और अधिक बड़े प्रदर्शन की उम्मीद की जाएगी।

विनेश फोगाट (कुश्ती)

विनेश फोगाट (कुश्ती)

विनेश फोगट ने विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक के साथ अपनी क्षमता को दर्शाया है, उन्होंने रूस में ग्रीस की मारिया प्रीवोलारकी पर 4-1 की जोरदार जीत दर्ज की। इसने उन्हें 2020 ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाला पहला भारतीय पहलवान बनाया। टोक्यो ओलंपिक में विनेश का दावा मजबूत है। साक्षी मलिक के संघर्ष के दौर के साथ, विनेश टोक्यो में भारत के लिए सबसे अच्छी उम्मीद होगी।

4 चार शहरों में होंगे PSL के मुकाबले, पहली बार सभी मैच होंगे पाकिस्तान में

अमित पंघाल (बॉक्सिंग)

अमित पंघाल (बॉक्सिंग)

अमित पंघाल की निरंतरता की तुलना केवल दिग्गज एमसी मैरी कॉम से ही हो सकती है। यह मुक्केबाज 48 किग्रा से 51 किग्रा में स्थानांतरित हो गया, लेकिन खेल में कोई कमी नहीं आई। क्योंकि 23 वर्षीय मुक्केबाज ने भारत के लिए पुरुषों की विश्व चैंपियनशिप में अपना पहला रजत जीता। 52 किग्रा में जाने के बाद से, उन्होंने एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता और यह टोक्यो 2020 में जाने की एक उज्ज्वल संभावना है।

जी. साथियान (टेबल-टेनिस)

जी. साथियान (टेबल-टेनिस)

टेबल टेनिस का ओलंपिक में भारत के लिए एक चमकदार इतिहास नहीं है, लेकिन पिछले एक साल में सथियान के प्रदर्शन के चलते यह खेल भारत में अगली ऊंचाईयों की ओर जा रहा है। 2019 में भारत ने अपने सर्वोच्च रैंक वाले पैडलर को आते देखा।

हार्दिक पांड्या की सगाई से विराट कोहली भी हुए सरप्राइज, कप्तान ने ऐसे दी बधाई

सथियान जुलाई में 24 साल की उम्र में ITTF की विश्व रैंकिंग में शीर्ष -25 में पहुंचने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने विश्व के नंबर 5 और युवा जापानी सनसनी हरिमोटो टोमोकाज़ू सहित शीर्ष 20 खिलाड़ियों को भी धराशाई किया। अपने पहले एशियाई कप में साथियान ने छठा स्थान हासिल किया। साथ ही उन्हें विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने में मदद मिली जहां उन्होंने अपने ग्रुप में शीर्ष पर पहुंचने के बाद मुख्य ड्रॉ बनाया। टोक्यो 2020 में उनकी संभावना के बारे में अभी से बात करना जल्दबाजी भरा है लेकिन उम्मीदें बहुत बढ़ी हैं।

Story first published: Thursday, January 2, 2020, 14:40 [IST]
Other articles published on Jan 2, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+