सेमीफाइनल से पहले 2 दिन तक ICU में भर्ती थे रिजवान, अख्तर ने कहा- ये है पाकिस्तान का हीरो
नई दिल्लीः पाकिस्तान की टीम ने वर्ल्ड कप से बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद विदाई ले ली है। उनको सेमीफाइनल में मैथ्यू वेड की चमत्कारी पारी के दम ने ऑस्ट्रेलिया ने नॉक आउट कर दिया है। अब टी20 वर्ल्ड कप 2021 में न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया का फाइनल होगा। इन फाइनलिस्ट टीमों की भविष्यवाणी किसी ने नहीं की थी। यह दिलचस्प टीमों वाला फाइनल है। पाकिस्तान ने हारकर भी तालियां बटोरी हैं और अब एक चौंकाने वाली खबर भी सामने आई है। पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान की हेल्थ सेमीफाइनल मुकाबले से पहले इतनी खराब थी कि वे दो दिनों के लिए आईसीयू में भर्ती थे।

छाती में गंभीर इंफेक्शन के चलते आईसीयू में एडिमिट थे रिजवान-
रिजवान ने पूरे टूर्नामेंट में गजब की बैटिंग की थी और सेमीफाइनल में भी एक बढ़िया हॉफ सेंचुरी लगाई। भारत के खिलाफ पाकिस्तान की जीत में भी रिजवान की हॉफ सेंचुरी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इसके बाद रिजवान विराट कोहली के गले भी लगे थे।
रिजवान को सेमीफाइनल से पहले आईसीयू में भर्ती कराया गया था क्योंकि उनकी छाती में इंफेक्शन हो गया था। वे दो दिन तक आईसीयू में जूझते रहे और फिर मैच के लिए किसी तरह से रिकवर होने के लिए उन्होंने एक योद्धा जैसा जज्बा दिखाया।
टी-20 वर्ल्ड कप के बीच चली टी-10 फॉर्मेट की चर्चा, क्या ये साबित होगा क्रिकेट का भविष्य

मोहम्मद रिजवान ने गजब का जज्बा दिखाया-
पाकिस्तान के स्टॉफ के एक सदस्य ने यह खुलासा किया और पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भी रिजवान की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। प्रेस कॉन्फ्रेस में स्टॉफ मेंबर की ओर से कहा गया कि, रिजवान की छाती में गंभीर रूप से इंफेक्शन हो गया था जिसके बाद वे हॉस्पिटल में भर्ती कराए गए। उन्होंने रिकवर होने के लिए आईसीयू में दो रातें बिताई हैं, मैच से पहले उन्होंने अविश्वसनीय तौर पर रिकवरी की है ताकि वे ये मुकाबला खेल सकें। हम उनका पक्का इरादा, जज्बा देख सकते हैं जो दिखाता है कि वह अपने देश के लिए खेलने की भावना को कितना महत्व देते हैं।
|
शोएब अख्तर ने भी ठोका सलाम-
शोएब अख्तर ने रिजवान के बारे में बात करते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने आईसीयू में लेटे हुए रिजवान की फोटो को शेयर भी किया है। शोएब कहते हैं कि, क्या आप कल्पना कर पाएंगे कि यह लड़का आज अपने देश के लिए खेला और मैच में अपना बेस्ट दिया। वे दो दिनों से हॉस्पिटल में थे। उनके लिए सम्मान है। वे हीरो हैं।
न्यूजीलैंड की जीत के बाद एक इंच नहीं हिले नीशम, जानिए क्यों कुर्सी पर मूर्ति की तरह बैठे रहे

सेमीफाइनल में पाकिस्तान के लिए टॉप की पारी खेली-
मैच में रिजवान के लिए बहुत तेज शुरुआत नहीं रही। उन्होंने शुरुआत में गेंद को हिट करने में संघर्ष किया लेकिन जब कुछ समय बीच में गुजार लिया तो लय भी आनी शुरू हो गई। उन्होंने शुरुआत का धीमा समय बाद में भरना शुरू कर दिया और पाकिस्तान की ओर से उस मैच में एक बेहतरीन पारी खेली। रिजवान ने 52 गेंदों पर 67 रनों की पारी खेली जिसमें तीन चौके व चार छक्के थे। यह पारी एक अहम कारण थी जिसके चलते पाकिस्तान 20 ओवर में 176 रन बना सका।
कुल मिलाकर रिजवान ने इस प्रतियोगिता में 281 रन बनाए और ये बाबर आजम के बाद टी20 वर्ल्ड कप 2021 में दूसरा सर्वोच्च स्कोर है। रिजवान का औसत भी 70.25 का रहा। पाकिस्तान की टीम ने लाखों लोगों का दिल जीता और उसमें रिजवान ने करोड़ों का दिल जीतकर प्रतियोगिता को विदाई दी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
