AUS vs IND: एलन बॉर्डर ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को लताड़ा, पिंक बॉल प्रैक्टिस मैच में किया खराब प्रदर्शन
नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस हफ्ते से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर पिंक बॉल से 3 दिवसीय प्रैक्टिस मैच खेला गया। भले ही यह मैच ड्रॉ रहा लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने इसमें शानदार प्रदर्शन किया और ऑस्ट्रेलियाई टीम की धज्जियां उड़ा दी। वहीं इस को लेकर ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व कप्तान एलन बॉर्डर ने अभ्यास मैच में कंगारू टीम के प्रदर्शन की आलोचना करते हुए उसे शर्मनाक करार दिया।
भारतीय टीम के लिये दूसरे दिन के आखिरी सीजन में 170 रन जोड़े और ऋषभ पंत और हनुमा विहारी ने शतकीय पारी खेली। ऋषभ पंत ने आखिरी ओवर में 22 रन जोड़े और दिन की आखिरी गेंद पर शतक पूरा किया।
और पढ़ें: BBL 10: महज 25 गेंदों में 7 छक्के लगाकर डैनियल सैम्स ने जड़े नाबाद 65 रन, ब्रिस्बेन हीट से छीना मैच
फॉक्स क्रिकेट से बात करते हुए बॉर्डर कहा, 'मैंने कई स्तर पर क्रिकेट देखा है और आखिरी सीजन में जिस तरह का खेल देखने को मिला उससे बेकार और लचर प्रदर्शन कभी देखने को नहीं मिला। यह ऑस्ट्रेलिया ए की टीम है लेकिन इस टीम में वो खिलाड़ी हैं जो राष्ट्रीय टीम का हिस्सा बनने की कोशिश कर रहे हैं। इस मैच में टीम ने न तो फील्डिंग अच्छी की और न ही गेंदबाजी और न ही कप्तानी, टीम ने हर विभाग में शर्मनाक प्रदर्शन किया। वह बहुत ही बेकार प्रदर्शन था।'
गौरतलब है कि इस अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और महज 194 रनों ही बना सके। हालांकि भारतीय गेंदबाजों ने शानदार वापसी कराई और ऑस्ट्रेलियाई टीम को महज 108 रनों पर समेट दिया।
और पढ़ें: हार्दिक पांड्या का फैन हुआ पाकिस्तानी गेंदबाज, कहा- पाक खिलाड़ियों को लेनी चाहिये सीख
वहीं भारत के लिये दूसरी पारी में पृथ्वी शॉ को छोड़कर सभी बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। मयंक अग्रवाल (61) और शुबमन गिल (65) ने अर्धशतकीय पारी खेली तो वहीं हनुमा विहारी (104) और ऋषभ पंत (103) की नाबाद शतकीय पारियां खेली।
हालांकि ऑस्ट्रेलिया ए की टीम ने भी आखिरी दिन वापसी करते हुए जैक विल्डरमुथ (111) और बेन बैक्डरमेट (107) की शतकीय पारियां खेलकर 4 विकेट पर 307 रन बनाये और मैच को ड्रॉ कराने में कामयाब रहे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
