Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

वसीम जाफर विवाद पर अजिंक्य रहाणे ने साधी चुप्पी, कहा- मुद्दे का पता नहीं

India vs ENgland Ajinkya Rahane responded on Wasim Jaffer Controversy says don't know Anything: नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच जारी टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में विराट सेना ने टॉस जीता है और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। वहीं मैच से पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने मैच से जुड़ी अपनी तैयारियों को लेकर काफी बात की और बताया कि इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में कैसे उनकी टीम वापसी की राह तैयार कर रही है। इस दौरान जब भारतीय टीम के उपकप्तान से घरेलू क्रिकेट के दिग्गज और पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर से जुड़े विवाद को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने इस पर बात करने से इंकार कर दिया।

उल्लेखनीय है कि वसीम जाफर ने उत्तराखंड क्रिकेट संघ के सामने हाल ही में अपने कोचिंग पद से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफे के बाद बोर्ड और जाफर के बीच काफी विवाद देखने को मिल रहा है, जहां बोर्ड ने जाफर पर टीम में धर्म पर आधारित खिलाड़ियों के चयन करने का आरोप लगाया तो वहीं वसीम जाफर ने इसे पूरी तरह से बकवास बताते हुए खारिज कर दिया है।

और पढ़ें: IND vs ENG: विराट कोहली ने बताया टॉस जीतकर क्यों चुनी बल्लेबाजी

जब अजिंक्य रहाणे से इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने साफ किया कि उन्हें इस मुद्दे पर कोई भी जानकारी नहीं है। ऐसे में बिना मुद्दे की पूरी जानकारी हुए कुछ भी कहना गलत होगा।

गौरतलब है कि हाल ही में कप्तान विराट कोहली ने कहा था कि टीम मीटिंग के दौरान खिलाड़ी देश से जुड़े मुद्दों पर बात करते हैं और अपनी राय रखते हैं जिसके बाद हम मैच से जुड़े प्लान पर चर्चा करते हैं। ऐसे में भारतीय टीम के इतने बड़े दिग्गज के साथ हो रहे विवाद पर टीम के अंदर बात न करना और इस तरह से अलग कर लेना हैरान करता है।

और पढ़ें: IPL Auction 2021: 20 लाख बेस प्राइस वाले वो 5 खिलाड़ी जिनके पीछे नीलामी में छिड़ सकती है जंग

आपको बता दें कि वसीम जाफर ने कोच के पद से इस्तीफा देने के बाद उत्तराखंड क्रिकेट बोर्ड के चयनकर्ताओं और संघ के सचिव पर आरोप लगाया कि वह टीम में पक्षपात करते हुए दखल दे रहे हैं। इस दौरान जाफर ने साफ किया कि बोर्ड के अधिकारियों ने उन पर जिस तरह के आरोप लगाये वह पूरी तरह से गलत है। वहीं पूर्व भारतीय कोच अनिल कुंबले ने जाफर का समर्थन किया है और उन पर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया है।

Story first published: Saturday, February 13, 2021, 13:07 [IST]
Other articles published on Feb 13, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+