IPL 2020: CSK के खराब प्रदर्शन के बाद धोनी की 5 साल की बेटी जीवा को मिली भद्दी धमकियां
नई दिल्लीः इंडियन प्रीमियर लीग भारत में क्रिकेट का उत्सव रहा है। 2008 से शुरू हुए इस कैश रिच आयोजन में हर साल रोमांच बढ़ता जा रहा है। कुछ टीमों ने लीग से इतिहास से अब तक अपने लिए बड़ा नाम कमाया है और इन टीमों में सबसे ज्यादा प्रतिष्ठित है- चेन्नई सुपर किंग्स। धोनी की इस टीम ने हर बार प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया है।
लेकिन इस बार चेन्नई सुपर किंग्स की टीम काफी खराब प्रदर्शन कर रही है और यह प्रदर्शन इसलिए भी चुभ रहा है क्योंकि महेंद्र सिंह धोनी की निजी बल्लेबाजी प्रदर्शन भी सवालिया घेरे में हैं।

धोनी एंड कंपनी की तीखी आलोचना शुरू-
धोनी ने एक फिनिशर के तौर पर कोई भी गेम अब तक सीजन में पूरा नहीं किया है। साथ ही सोशल मीडिया पर धोनी एंड कंपनी की तीखी आलोचना यूजर्स द्वारा शुरू हो गई है जिनमें कुछ तल्ख, कुछ नसीहत भरे तो कुछ बेहत निजी और भद्दे स्तर के कमेंट हैं।
IPL आपको कभी भी सरप्राइज कर सकता है, किसी टीम को हल्के में नहीं लेंगेः श्रेयस अय्यर
एमएस धोनी के CSK के दिनेश कार्तिक के कोलकाता नाइट राइडर्स से हारने के साथ चेन्नई स्थित फ्रैंचाइजी की खराब फॉर्म चिंताजनक बन गई।

धोनी पर व्यक्तिगत रूप से हमला-
अब तक, सीएसके ने 6 में से 4 आईपीएल 2020 के मुकाबलों में खो दिया है और प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए मजबूत वापसी की आवश्यकता होगी। कोई आश्चर्य नहीं कि इसने प्रशंसकों को परेशान किया और, अनिवार्य रूप से, केदार जाधव की बल्लेबाजी के साथ-साथ कप्तान एमएस धोनी के प्रदर्शन को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग मिली।
CSK के खिलाड़ियों के साथ दुर्व्यवहार किया गया और उनके परिवारों को उनके खराब प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया पर द्वारा व्यक्तिगत रूप से हमला किया गया!

5 साल की बेटी जीवा पर भद्दे कमेंट-
सबसे घटिया मामला धोनी की 5 साल की बेटी जीवा पर किया गया निजी हमला था। जीवा को गालियां देने के अलावा रेप जैसी धमकियां दी जा रही हैं।
यह पहली बार नहीं है जब खिलाड़ियों के निजी प्रदर्शन का खामियाजा उनके परिवारों को भुगतना पड़ा है। विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा ने कई बार ऐसे मौकों के बारे में खुलकर बात की है जब विराट के रन ना बनाने का कारण अनुष्का शर्मा को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर पर बताया गया। हाल ही में सुनील गावस्कर द्वारा अनुष्का और कोहली को लेकर की गई टिप्पणी ने भी काफी तूल पकड़ा था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
