जानिए कौन है वो बल्लेबाज जिसकी वजह से कोहली ने पिछले 17 महीने में जड़े 6 दोहरे शतक
नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपने घरेलू मैदान पर श्रीलंका के खिलाफ शानदार दोहरा शतक लगाया। दोहरा शतक लगाने के बाद कोहली ने खुलासा किया किया कि उन्हें दोहरा शतक लगाने की प्रेरणा कहां से मिलती है। टीम इंडिया के कप्तान ने बताया कि उन्हें दोहरा शतक बनाने की प्रेरणा अपने साथी खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा से मिली और शतक को दोहरे शतक में बदलना भी चेतेश्वर पुजारा से सीखा।

दोहरा शतक लगाने के बाद विराट ने दिया इंटरव्यू
बता दें, महज 17 महीने में विराट कोहली के बल्ले से 6 दोहरे शतक निकले हैं। अपने घरेलू मैदान पर विराट ने टेस्ट में अपने कैरियर का सर्वाधिक 243 स्कोर बनाया। दिल्ली में शानदार पारी खेलने के बाद विराट ने अपने साथी खिलाड़ी पुजारा को इंटरव्यू दिया।

विराट कोहली ने खोला- दोहरा शतक लगाने का राज
इंटरव्यू में बोलते हुए विराट कोहली ने कहा कि उन्हें दोहरा शतक जड़ने की प्रेरणा पुजारा से मिली है। पुजारा की तारीफ करते हुए विराट ने कहा, ''मैंने पुजारा से धैर्य और संयम के साथ लंबे समय तक बल्लेबाजी कैसे करना है और बड़ी पारियां कैसे खेलना है वह सीख लिया है।'

पुजारा ने विराट को कहा- शुक्रिया
पुजारा के सवाल के जवाब में कोहली ने कहा, ''मेरे लिए ये काफी बेहतरीन एहसास रहा है। मैं हमेशा से बड़े शतक बनाना चाहता था, कुछ ऐसा जैसा मैने आपको(पुजारा) हमेशा ही करते हुए देखा है और सीखा है कि किस तरह लंबे समय तक ध्यान लगाकर बल्लेबाजी की जा सकती है।'' विराट की बात सुनकर पुजारा ने उन्हें शुक्रिया अदा किया।

विराट ने फिटनेस पर कही अपनी बात
पुजारा के साथ इंटरव्यू में कोहली ने अपनी फिटनेस पर भी बात की। कोहली का कहना था, 'मैं अपनी डाइट का ध्यान रखता हूं, ट्रेनिंग पर ध्यान देता हूं और अभी तक मुझे इसका फायदा मिल रहा है। मेरे करियर के दूसरे हिस्से में मुश्किलें बढ़ने वाली हैं, इसलिए मैं अभी ज्यादा से ज्यादा ट्रेनिंग करना की कोशिश करता हूं ताकि बाद में मैं इसी तरह की ताकत बरकरार रख सकूं।'
कोहली की बल्लेबाजी देख पाक मीडिया ने अपने खिलाड़ियों पर जमकर निकाली भड़ास
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications