Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

राजस्थान को एक और झटका, बेन स्टोक्स के रिप्लेसमेंट का आईपीएल में खेलना हुआ मुश्किल

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत की राह हासिल तो कर ली है लेकिन उसकी मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। 7 मैचों में अपनी तीसरी जीत हासिल कर पांचवे पायदान पर पहुंचने वाली राजस्थान रॉयल्स की टीम इस सीजन विदेशी खिलाड़ियों की कमी से जूझती नजर आ रही है। टीम के 4 विदेशी खिलाड़ी चोट और निजी कारणों के चलते आईपीएल छोड़कर जा चुके हैं, जिसके चलते राजस्थान की टीम ने 2 अफ्रीकी खिलाड़ियों को बतौर रिप्लेसमेंट खिलाने का फैसला किया।

इसके तहत राजस्थान रॉयल्स की टीम ने बेन स्टोक्स की जगह पर अपने खेमे में साउथ अफ्रीका के 32 वर्षीय बल्लेबाज रॉसि वैन डार दुसैं को शामिल किया था लेकिन अब रिपोर्ट आ रही है कि क्रिकेट साउथ अफ्रीका की ओर से उन्हें नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट नहीं दिये जाने के चलते उनका आईपीएल में खेल पाना मुश्किल नजर आ रहा है।

और पढ़ें: 'अब बंद हो जायेगी एलिस्टर कुक की बोलती', पहला टी20 शतक लगाने के बाद बोले जोस बटलर

ईएसपीएन क्रिकइंफो की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने वैन डार दुसैं को एक अज्ञात चोट के चलते एनओसी देने से इंकार कर दिया है। हालांकि रिपोर्ट के अनुसार यह अफ्रीकी बल्लेबाज भारत की यात्रा करने के लिये वीजा ले चुका है।

उल्लेखनीय है कि वान डार दुसैं को पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे मैच से पहले बायें पैर की मांसपेंशियों में खिंचाव आ गया था लेकिन उसके बाद से उन्होंने अपनी फिटनेस को फिर से हासिल कर लिया है। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 16 अप्रैल को खेले गये चौथे और आखिरी टी20 मैच में 36 गेंदों में 52 रनों की पारी खेली थी।

और पढ़ें: RR vs SRH: राशिद खान की गलती से बटलर ने जड़ा IPL का पहला शतक, नाम है शर्मनाक रिकॉर्ड

गौरतलब है कि आईपीएल 2021 की नीलामी के दौरान 50 लाख की बेस प्राइस वाले इस खिलाड़ी को किसी ने नहीं खरीदा था। टी20 क्रिकेट में यह खिलाड़ी अब तक 20 मैचों में 628 रन बना चुका है। वहीं लियाम लिविंगस्टोन के रिप्लेसमेंट के तौर पर राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 20 वर्षीय जेराल्ड कॉर्टजे को शामिल करने का काम किया।

आपको बता दें कि कॉर्टजे तेज गेंदबाज हैं जिन्होंने अब तक 8 टी20 मैचों में 9 विकेट हासिल करने का काम किया। कॉर्टजे भारत पहुंचकर अपना क्वारंटीन पूरा कर चुके हैं और शनिवार को टीम के साथ बायोबबल का हिस्सा भी बन चुके हैं।

Story first published: Sunday, May 2, 2021, 20:47 [IST]
Other articles published on May 2, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+