बिना हॉटस्टार सबस्क्रिप्शन के कैसे देख सकते हैं WTC Final का लाइव मैच, जानें पूरी डिटेल
नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले ऐतिहासिक विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल का दुनिया भर के फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आईसीसी की ओर से पहली बार आयोजित कराई जा रही विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मैच साउथैम्पटन के एजिस बाउल स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच शुक्रवार को भारतीय समयानुसार शाम 3:30 बजे से खेला जाना है। इस मैच को शुरू होने में अब कुछ ही घंटों का समय बाकी रह गया है। आईसीसी ने इस मैच के लिये 4 हजार दर्शकों को स्टेडियम में आकर मैच देखने की इजाजत दी है तो वहीं पर इस ऐतिहासिक फाइनल मैच के प्रसारणकर्ता के रूप में स्काई स्पोर्टस और भारत में स्टार स्पोर्टस को अधिकार दिये गये हैं।
ऐसे में जो फैन्स इस मैच का भारत में घर बैठकर आनंद लेना चाहते हैं उन्हें टीवी पर स्टार स्पोर्टस देखना होगा या फिर मोबाइल और अन्य डिवाइस पर देखने के लिये हॉटस्टार एप का इस्तेमाल करना होगा। हालांकि हॉटस्टार एप पर इस मैच को देखने के लिये फैन्स के पास सब्सक्रिप्शन होना जरूरी है, ऐसे में अगर कोई दर्शक बिना सब्सक्रिप्शन के लाइव मैच देखना चाहता है तो वह हॉटस्टार के जरिये नहीं देख पायेगा।
और पढ़ें: ICC ने किया बड़ा खुलासा, बताया- WTC फाइनल के लिये ट्रॉफी के बजाय क्यों चुनी मेस
हालांकि हॉटस्टार के अलावा इस मैच का प्रसारण जियो टीवी के मोबाइल एप पर भी किया जायेगा जिसके जरिये फैन्स इस मैच का लाइव आनंद उठा सकते हैं। वहीं पर विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल होने के चलते प्रसारण कर्ता स्टार स्पोर्टस को इस मैच का प्रसारण प्रसार भारती के साथ भी साझा करना होगा, जिसका मतलब है कि भारत में यह मैच दूरदर्शन (डीडी नेशनल) पर भी लाइव देखा जा सकता है।
दूरदर्शन पर भारत और न्यूजीलैंड के लाइव मैच का प्रसारण शाम 3 बजे से किया जायेगा। ऐसे में जो दर्शक बिना कोई सब्सक्रिप्शन लिये फ्री में मैच का आनंद लेना चाहते हैं वो दूरदर्शन चैनल या फिर प्रसार भारत की एप के जरिये इसका लुत्फ उठा सकेंगे। इसके अलावा टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल से जुड़ी सभी खबरों और अपडेट्स के लिये आप माईखेल हिंदी से जुड़े रहें, जो कि इस पर महाकवरेज करने वाली है।
और पढ़ें: क्या WTC फाइनल में बारिश बिगाड़ेगी भारत-न्यूजीलैंड का खेल, जानें कैसा रहेगा पिच का मिजाज
आपको बता दें कि भारतीय टीम आईसीसी इवेंटस के दौरान न्यूजीलैंड से अब तक जितनी बार भी भिड़ी है उसे हार का ही सामना करना पड़ा है जबकि एक बार मैच बारिश के चलते खेला नहीं जा सका है। ऐसे में भारतीय टीम इस रिकॉर्ड को बदलने की चाहत में इतने सालों से चले आ रहे आईसीसी खिताब के सूखे को मिटाने के लिये खेलती नजर आयेगी। वहीं पर न्यूजीलैंड की टीम ने भी पिछले 20 सालों में एक भी आईसीसी खिताब नहीं जीता है और वो भी इस सूखे को मिटाकर अपने नाम दूसरी आईसीसी ट्रॉफी करना चाहेंगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications