IND vs NZ: कोहली ने किया खुलासा, बताया क्यों बारिश के बावजूद WTC फाइनल में स्पिनर्स के साथ उतरी टीम
नई दिल्ली। आईसीसी की ओर से पहली बार आयोजित कराई जा रही विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मैच साउथैम्पटन के मैदान पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। 18 जून से शुरू होने वाले इस टेस्ट मैच का पहला दिन बारिश के चलते पूरी तरह से धुल गया जिसके चलते टॉस भी नहीं हो सका। भारतीय टीम ने गुरुवार को ही अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया था जिसमें विराट कोहली ने रविंद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन की जोड़ी को बुमराह, शमी और ईशांत के पेस अटैक के साथ शामिल करने का काम किया। हालांकि पहला दिन बारिश से धुल जाने के बाद सभी ने संभावना जताई थी कि भारतीय टीम अपने पेस अटैक में एक और गेंदबाज को शामिल कर सकता है और जडेजा को शायद बिठा सकता है।
उल्लेखनीय है कि टॉस से पहले कोई भी टीम अपने प्लेइंग 11 में बदलाव कर सकती है। शनिवार को जब टॉस हुआ तो कीवी टीम ने जीतने के बाद 5 तेज गेंदबाजों के साथ जाने का फैसला किया, वहीं पर भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया। विराट कोहली के इस फैसले के बाद कई दिग्गजों ने फैसले को गलत बताते हुए सवाल उठाने का काम किया, जिसका जवाब देते हुए विराट कोहली ने बताया कि कंडीसन्स ऐसी होने के बावजूद उन्होंने अपने प्लेइंग 11 में स्पिनर्स को रखने का फैसला क्यों किया।
उन्होंने कहा,'अगर हमें टॉस में जीत हासिल होती तो हम भी पहले गेंदबाजी करने का फैसला करते, हालांकि पहले बल्लेबाजी करते हुए बोर्ड पर स्कोर लगाना हमारी ताकत रहा है, खासतौर से जब आप इतना बड़ा फाइनल खेल रहे हों तो आपको इसका फायदा मिलता है। हमारी टीम संतुलित है और हम किसी भी परिस्थिति के लिये तैयार हैं। हमारे खिलाड़ियों ने पिछले कुछ समय में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। जडेजा की बात करें या अश्विन की दोनों ही किसी भी पिच पर विकेट लेने का हुनर रखते हैं और वो फॉर्म में भी हैं। हमारे लिये यह बस एक और टेस्ट मैच है और अगर हम अपनी प्रक्रिया का पूरा पालन करेंगे तो जाहिर तौर पर जीत हासिल करेंगे।'
गौरतलब है कि जहां पर भारतीय टीम 2 स्पिन गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरी है तो वहीं पर न्यूजीलैंड की टीम ने अपने प्लेइंग 11 में एक भी स्पिनर नहीं खिलाया है। वहीं ऑस्ट्रेलिया के पूर्व लेग स्पिनर शेन वॉर्न ने केन विलियमसन के इस फैसले को बकवास करार देते हुए कहा कि उन्हें इस फैसले का खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
और पढ़ें: WTC फाइनल में 3 रिव्यू देने पर एरॉन फिंच ने उठाये सवाल, जानें क्या कहता है ICC का नियम
आपको बता दें कि भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 60 ओवर्स के खेल के बाद 3 विकेट खोकर 138 रन बना लिये हैं। भारत के लिये रोहित शर्मा (34) और शुबमन गिल (28) ने अच्छी शुरुआत दिलाते हुए 62 रनों की साझेदारी की, जिसके बाद कीवी गेंदबाजों ने वापसी करते हुए 26 रन के अंदर 3 विकेट चटकाने का काम किया। इसके बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली (40) और अजिंक्य रहाणे (26) ने पारी को संभालने का काम किया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications