Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND vs AUS: ब्रायन लारा ने सूर्यकुमार की गैर-मौजूदगी पर उठाये सवाल, सीरीज से पहले दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच भारतीय टीम अपने पहले अतंर्राष्ट्रीय दौरे पर ऑस्ट्रेलिया पहुंची है, जहां उसे कंगारू टीम के खिलाफ 3 मैचों की वनडे और टी 20 सीरीज खेलनी है। इसके बाद दर्शकों की मौजूदगी में भारतीय टीम बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलती नजर आयेगी। भारतीय टीम इस वक्त सिडनी में अपना 14 दिन का क्वारंटीन बिता रही है और साथ ही अभ्यास भी कर रही है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज खेलने पहुंची भारतीय टीम का चयन इस बार काफी सुर्खियों में रहा, पहले रोहित शर्मा को शामिल न करना फिर पंत को सिर्फ टेस्ट प्रारूप में चुना जाना और अंत में सूर्यकुमार यादव को इस दौरे के लिये न चुना जाना...इन सभी बातों ने काफी चर्चा बटोरी।

उल्लेखनीय है कि सूर्यकुमार यादव ने इस साल इंडियन प्रीमियर लीग में शानदार प्रदर्शन किया और टीम को खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई। उनके प्रदर्शन को देखकर फैन्स समेत कई क्रिकेट एक्सपर्टस को उम्मीद थी कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में उन्हें भारतीय टीम में जरूर मौका दिया जायेगा। हालांकि यह हो नहीं सका।

और पढ़ें: IND vs AUS: सीरीज से पहले फॉर्म में विराट-राहुल, अभ्यास मैच में लगाई रनों की झड़ी

हाल ही में सूर्यकुमार यादव ने सेलेक्शन में अपना नाम न होने की बात का खुलासा करते हुए बताया कि जब भारतीय टीम में उनका चयन नहीं हुआ तो वह उस दिन काफी दुखी हुए, हाल ऐसा रहा कि वो ट्रेनिंग नहीं कर सके, जिसके बाद उन्होंने रोहित शर्मा से बात की और खुद को संभालने में कामयाब हुए।

वहीं अब वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी ब्रायन लारा ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सूर्यकुमार यादव की गैर मौजूदगी को लेकर सवाल उठाये हैं। लारा ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि उन्हें कोई कारण समझ नहीं आता जिसके चलते सूर्यकुमार को इस दौरे पर नहीं होना चाहिये।

और पढ़ें: आकाश चोपड़ा ने कार्तिक को IPL में कप्तानी से हटने के तरीके पर उठाये सवाल, जानें क्या बोले

स्टार स्पोर्टस के शो क्रिकेट कनेक्टेड में बात करते हुए ब्रायन लारा ने कहा,' सूर्यकुमार यादव को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर होना चाहिये था। वह एक क्लास प्लेयर हैं। मैं सिर्फ खिलाड़ियों के बनाये गये रनों की संख्या पर ही नजर नहीं डालता, मेरे हिसाब से खिलाड़ी की तकनीक, दबाव के दौरान उसकी काबिलियत और किस पायदान पर बल्लेबाजी करते हुए कैसी पारियां खेली यह भी चीज मायने रखती हैं। वहीं सूर्यकुमार की बात करूं तो उन्होंने मुंबई के लिये इन सभी चीजों में शानदार काम किया। वह रोहित-डिकॉक के बाद 3 नंबर पर आये और दबाव में कई अच्छी पारियां खेलकर टीम को जीत दिलाने का काम किया।'

ब्रायन लारा ने सूर्यकुमार की काबिलियत पर जोर देते हुए कहा कि मुझे एक कारण नजर नहीं आता जिसकी वजह से यह कहा जा सके कि उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम के साथ नहीं होना चाहिये।

उन्होंने कहा,' आपको पता होना चाहिये कि सलामी बल्लेबाजों के बाद आपका नंबर 3 का बल्लेबाज काफी जरूरी खिलाड़ी होता है जिस पर आप भरोसा कर सकते हैं। मेरे हिसाब से सूर्यकुमार ने मुंबई के लिये यह काम बखूबी किया। ऐसे में उनका टीम का हिस्सा न होना मेरी समझ से परे है।'

Story first published: Tuesday, November 24, 2020, 20:06 [IST]
Other articles published on Nov 24, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+