Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

AUS vs IND: ऑस्ट्रेलिया का एक और खिलाड़ी हुआ कनकशन का शिकार, मुश्किल में कंगारू टीम

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 17 दिसंबर से शुरू होने वाली बॉर्डर-गावस्कर सीरीज से पहले भारतीय टीम इस समय सिडनी में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ पिंक बॉल से डे-नाइट प्रारूप का अभ्यास मैच खेल रही है। जहां इस मैच में भारतीय टीम काफी खतरनाक नजर आ रही है तो वहीं लगातार खिलाड़ियों की चोट से जूझ रही ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिये एक और बुरी खबर आई है। ऑस्ट्रेलिया के लिये पहले अभ्यास मैच में विल पुकोवस्की कार्तिक त्यागी की गेंद पर कनकशन का शिकार हुए थे, जिसके बाद वह पहले टेस्ट मैच से बाहर हो गये हैं और उनकी जगह मार्कस हैरिस को शामिल किया गया है।

वहीं सिडनी में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में भी अब तक 2 खिलाड़ी कनकशन का शिकार हो चुके हैं, जहां शुक्रवार को पहले कैमरून ग्रीन गेंदबाजी के दौरान जसप्रीत बुमराह के शॉट से चोटिल हुए थे तो वहीं पर अब बल्लेबाजी के दौरान ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज हेनरी क्रॉ के सिर पर भी गेंद आकर लगी है और वो कनकशन का शिकार होने वाले ऑस्ट्रेलिया के तीसरे खिलाड़ी बन गये हैं।

और पढ़ें: AUS vs IND: कैमरून के चेहरे पर लगा बुमराह का शॉट, रन लेना भूल ग्रीन के पास पहुंचे सिराज

ऑस्ट्रेलिया के लिये 11वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आये हेनरी क्रॉ को भी शुक्रवार को ही सिर पर गेंद लगी थी हालांकि उनके कनकशन के लक्षण ड्रेसिंग रूम में पहुंचने के बाद सामने आये। वहीं उनसे पहले जब जसप्रीत बुमराह बल्लेबाजी कर रहे थे तो कैमरून की गेंद पर एक शॉट खेला जो कि सीधा ग्रीन के चहरे पर लगी और वो भी कनकशन का शिकार हो गये।

ऑस्ट्रेलिया की टीम ने मार्क स्कीटी को क्रो की जगह कनकशन रिप्लेसमेंट के तौर पर अभ्यास मैच का हिस्सा बनाया है।

और पढ़ें: AUS vs IND: ऑस्ट्रेलिया में भी होगा रोहित शर्मा का फिटनेस टेस्ट, जानें क्या है BCCI का प्लान

वहीं इन चोटों से परेशान ऑस्ट्रेलिया की चयन समिति ने पहले टेस्ट मैच के लिये मार्कस हैरिस को बतौर ओपनर शामिल कर लिया है। इस बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा,'पिछले कुछ हफ्ते हमारे लिये कुछ खास नहीं रहे हैं, हमारे कई खिलाड़ी चोटिल हो चुके हैं। ऐसे में हम लकी हैं कि मार्कस जैसा खिलाड़ी हमारे लिये टेस्ट टीम का हिस्सा बन सका। उन्होंने विक्टोरिया के लिये खेलते हुए इस सीजन काफी अच्छी बल्लेबाजी की और अभ्यास मैच में भी भारतीय गेंदबाजों का सामना कर चुके हैं।'

Story first published: Saturday, December 12, 2020, 17:26 [IST]
Other articles published on Dec 12, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+