ENG vs PAK: जोस बटलर के समर्थन में उतरे शेन वॉर्न, कहा- हर टेस्ट में होना चाहिये शामिल
नई दिल्ली। इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच जारी टेस्ट सीरीज के पहले मैच में पिछले काफी समय से चयनकर्ताओं के निशाने पर रहे विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने शानदार पारी खेलकर इंग्लैंड को मैच जिताने का काम किया। इंग्लैंड के लिये जोस बटलर पिछले काफी समयसे फॉर्म से जूझ रहे थे जिसको लेकर कई पूर्व खिलाड़ियों का मानना था कि उन्हें टीम से बाहर कर देना चाहिये। हालांकि पाकिस्तान के खिलाफ जब इंग्लैंड की टीम मुश्किल में थी तब जोस बटलर ने पारी को संभाला और दूसरी पारी में क्रिस वोक्स के साथ छठे विकेट के लिये 139 रनों की साझेदारी की और 75 रन की पारी खेल इंग्लैंड को 3 विकेट से जीत दिलाई।
और पढ़ें: UAE में आईपीएल कराने को मिली सरकार से मंजूरी, IPL चेयरमैन ने की पुष्टि
वहीं इसको लेकर ऑस्ट्रेलिया के महान स्पिनर शेन वॉर्न ने जोस बटलर का समर्थन करते हुए कहा कि इंग्लैंड को टेस्ट टीम में नियमित तौर पर जगह मिलनी चाहिये, क्योंकि जोस बटलर अपने आप में संपूर्ण खिलाड़ी हैं।
और पढ़ें: IPL 2021 में नही होगी खिलाड़ियों की मेगा नीलामी, जानें क्या है कारण

टीम में हमेशा होना चाहिये जोस बटलर
उल्लेखनीय है कि जोस बटलर ने यह पारी उस वक्त खेली जब इंग्लैंड की टीम 277 रनों का पीछा करते हुए 117 रन पर 5 विकेट खोकर संघर्ष कर रही थी।
वहीं इसको लेकर शेन वॉर्न ने स्काई स्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा, ‘उनको (बटलर) हमेशा टीम में होना चाहिए। जोस एक बहुत अच्छे और विश्वसनीय विकेटकीपर हैं, लेकिन कभी-कभार, आपके बुरे दिन होते हैं। मैनचेस्टर में स्थिति इतनी आसान भी नहीं थी।'

बटलर के पास है कप्तान के गुण
इस महान खिलाड़ी ने कहा, ‘जोस को अपनी क्षमताओं, खासकर बल्लेबाजी के कारण, हमेशा आपकी टीम में होना चाहिए। उनकी विकेटकीपिंग भी ठीक है, वह शांत रहते हैं और उनमें टीम का नेतृत्व करने वाले गुण हैं। वह संपूर्ण खिलाड़ी की तरह हैं। उन्हें खुद पर भरोसा था कि वह टीम को मुश्किल परिस्थिति से बाहर निकाल सकते हैं और उनकी इस बात ने मुझे काफी प्रभावित किया।'

वनडे की तरह टेस्ट में खेले बटलर
गौरतलब है कि इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने भी बटलर की इस पारी की तारीफ की औऱ कहा कि उन्होंने लक्ष्य का पीछा ऐसे किया जैसे वह सीमित ओवरों के फॉर्मेट में खेल रहे हों, जिसमें उनका प्रदर्शन हमेशा शानदार रहा है।
उन्होंने कहा, ‘यह लय हासिल करने के बारे में था और जोस वनडे मुकाबले की तरह खेले। हमने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले भी देखा है जब वह इस तरह खेलते हैं तो उन्हें रोकना मुश्किल होता है।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
