Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

'दिल बेचारा' देख रो पड़ा यह भारतीय खिलाड़ी, सुशांत के लिये लिखा इमोशनल मैसेज

नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के जीवन पर आधारित बनी फिल्म में माही का रोल अदा करने वाले सुशांत सिंह राजपूत के जीवन की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म हॉटस्टार पर रिलीज हुई। फिल्म के रिलीज होने के साथ इस फिल्म ने कई बड़े रिकॉर्ड को चकनाचूर कर दिया। फिल्म को रेटिंग देने वाली वेबसाइट IMDB ने भी इसे 9.7 रेटिंग दी है जो कि दुनिया की सबसे बेहतरीन फिल्मों को ही मिल पाती है।

सुशांत सिंह के फैन्स से लेकर बॉलीवुड की मशहूर हस्तियों तक ने इस फिल्म को देखा और खुद को भावुक होने से नहीं रोक सके। इस फिल्म को देखकर भावुक होने वाली हस्तियों की लिस्ट में भारतीय क्रिकेटर मनोज तिवारी का भी नाम है जिन्होंने इस मूवी को देखने के बाद एक इमोशनल ट्वीट किया और बताया कि वह इसे देखने के बाद रो पड़े थे।

और पढ़ें: संन्यास पर धोनी के समर्थन में उतरे गौतम गंभीर, कहा- नहीं बनाना चाहये दबाव

उन्होंने लिखा,'कल दिल बेचारा देखी। फिल्म से एकदम नाता जुड़ गया। अभिनेताओं ने गजब एक्टिंग की, खूबसूरत फिल्म और सभी के लिए एक खास संदेश। फिल्म को देखते हुए कई वजहों से रोया। ब्लॉकबस्टर फिल्म।'

गौरतलब है कि कुछ वक्त पहले सुशांत सिंह राजपूत ने अपने मुंबई स्थित घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी, जिसकी मुख्य वजह डिप्रेशन को माना जा रहा है। हालांकि बहुत सारे लोगों का मानना है कि इसके पीछे कोई साजिश थी और वह लगातार सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं।

और पढ़ें: आईपीएल में खिलाड़ियों को भेजने को लेकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने दिया बयान, जानें क्या कहा

सुशांत सिंह राजपूत के अचानक अलविदा कह देने की वजह से उनके फैन्स काफी इमोशनल हो गये हैं और यही एक कारण है कि उनकी इस फिल्म को इतना ज्यादा प्यार मिल रहा है। आपको बता दें कि यह फिल्म मशहूर नॉवेल 'द फॉल्ट इन ऑर स्टार्स' पर आधारित है। यह फिल्म हॉटस्टार पर सभी यूजर्स के लिये मुफ्त में उपलब्ध है।

Story first published: Monday, July 27, 2020, 15:41 [IST]
Other articles published on Jul 27, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+