कोरोना पॉजिटिव आने की खबर को दबाना चाहती थी केकेआर, Whats App चैट से लीक हुई खबर
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन में कोरोना वायरस ने अपनी सेंध लगा दी है। भारत में कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर जारी है जिसके चलते हर रोज लगभग 3 लाख से ज्यादा नये केस सामने आ रहे हैं। इस बीच सोमवार को ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के हवाले से पहली बार आईपीएल के खेमे में कोरोना वायरस के घुसने की खबर सामने आई, जिसके बाद खुद फ्रैंचाइजी और बीसीसीआई ने दो खिलाड़ियों वरुण चक्रवर्ती और संदीप वॉरियर के कोरोना संक्रमित होने की खबर की पुष्टि की। हालांकि बाद में स्पोर्टस तक के हवाले से इस बात का खुलासा किया गया कि अहमदाबाद के बायोबबल में कोरोना वायरस के सेंध लगाने की पीछे केकेआर की लापरवाही ही मुख्य वजह थी।
इतना ही नहीं रविवार को दोनों खिलाड़ियों के कोरोना वायरस संक्रमण में पॉजिटिव पाये जाने के बाद फ्रैंचाइजी खबर को दबा देने का विचार कर रही थी। उल्लेखनीय है कि केकेआर की टीम ने गुरुवार (29 अप्रैल) को अपना आखिरी मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेला था, जिससे एक दिन पहले वरुण चक्रवर्ती अपने घुटनों का स्कैन कराने अहमदाबाद के अस्पताल पहुंचे थे। जहां से वापस आने के दौरान केकेआर की टीम ने एसओपी का पालन नहीं किया और उन्हें 7 दिन क्वारंटीन करने के बजाय अगले ही दिन दिल्ली के खिलाफ मैच में उतार दिया।
और पढ़ें: CSK के 2 सदस्य आये पॉजिटिव फिर भी नहीं रुकेगा आईपीएल, मुंबई से होगा हैदराबाद का मैच
वहीं जब रविवार को फ्रैंचाइजी के सामने खिलाड़ियों के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर आई तो उसने प्लेयर्स को क्वारंटीन तो कर दिया लेकिन इसको लेकर मीडिया के सामने कोई प्रेस रिलीज नहीं जारी कि बल्कि टीम के खिलाड़ियों को इस बारे में बताकर इसे अपने तक ही रखने को कहा।
गौरतलब है कि केकेआर की टीम से खेल रहे विदेशी खिलाड़ियों ने जब इस बारे में सुना तो थोड़ा घबरा गये लेकिन फ्रैंचाइजी ने उन्हें समझाने का प्रयास किया। हालांकि उनमें से किसी एक खिलाड़ी ने आईपीएल में खेल रहे दूसरी फ्रैंचाइजी से साथी खिलाड़ी को इस बारे में बताया जिसने इसे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के व्हाटस एप ग्रुप पर शेयर दिया।
जब ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के ग्रुप पर यह खबर पहुंची तो ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने इस खबर को सबसे पहले ब्रेक किया और फिर केकेआर को इसे कबूल करना पड़ा। इतना ही नहीं केकेआर की टीम खिलाड़ियों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद भी सोमवार को आरसीबी के खिलाफ मैच खेलने को तैयार थी और इसको लेकर आरसीबी की टीम से पूछा भी गया। हालांकि कप्तान विराट कोहली ने खिलाड़ियों की सुरक्षा के साथ कोई भी समझौता करने से इंकार करते हुए मैच न खेलने की बात कही।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
