Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

जब धोनी के छक्के से खत्म हो गई पाकिस्तानी खिलाड़ी की लवस्टोरी, भारतीय लड़की को करना चाहता था डेट

नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने हाल ही में अपने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर से संन्यास का ऐलान कर दिया है। इस दौरान अपने 16 साल के करियर में धोनी ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किये और इस दौरान कई बार अपने छक्कों के जरिये भारतीय टीम को मैच जिताने का काम किया है। हालांकि इस बात को जानकर आपको काफी हैरानी होगी कि धोनी के छक्के के चलते पाकिस्तान के एक खिलाड़ी की लवस्टोरी शुरु होने से पहले खत्म हो गई थी।

और पढ़ें: IPL 2020 के लिये BCCI ने अनअकेडमी को बनाया अपना ऑफिशियल पार्टनर

उल्लेखनीय है कि साल 2004 में भारत ए, केन्या ए और पाकिस्तान ए के बीच एक ट्राई सीरीज खेली जा रही थी जो कि भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के लिये काफी अहम थी। इसी सीरीज में उनके दमदार प्रदर्शन की बदौलत ही धोनी को भारतीय टीम में जगह मिली थी। इस सीरीज के दौरान एमएस धोनी ने पाकिस्तान के खिलाफ 2 शतक लगाये थे और इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने थे।

और पढ़ें: IPL 2020 के लिये BCCI ने कराया 1988 लोगों का कोरोना टेस्ट, 13 लोग पॉजिटिव

धोनी के छक्के के ने खत्म कर दी लवस्टोरी

धोनी के छक्के के ने खत्म कर दी लवस्टोरी

भारत यह सीरीज जीतने में सफल हुआ था हालांकि इस सीरीज के एक मैच के दौरान महेंद्र सिंह धोनी ने कुछ ऐसा किया जिससे भारतीय लड़की के साथ पाकिस्तानी क्रिकेटर की लवस्टोरी शुरू होने से पहले खत्म हो गई। उल्लेखनीय है कि इस सीरीज के दौरान भारत ए और पाकिस्तान ए के बीच मैच खेला जा रहा था। इस दौरान धोनी जब मैदान पर बल्लेबाजी कर रहे थे तभी एक पाकिस्तानी खिलाड़ी मैदान फील्डिंग कर रहा था।

जहां पर इस पाकिस्तानी खिलाड़ी का दिल वहां मैच दखने आई एक भारतीय लड़की पर आ गया था। लड़की ने भी खिलाड़ी को पसंद किया और फील्डिंग करते-करते दोनों ने डेट की पूरी प्लानिंग कर ली थी। मैच के बाद दोनों डिनर पर मिलने वाले थे लेकिन तभी धोनी ने एक बहुत ही खतरनाक छक्का जड़ा जो सीधा उसी लड़की को जा लगा। इसके बाद खिलाड़ी अपनी डेट पर नहीं जा पाए और पाक खिलाड़ी का दिल टूट गया।

धोनी के करियर में खास रहा है पाकिस्तान टीम का रोल

धोनी के करियर में खास रहा है पाकिस्तान टीम का रोल

गौरतलब है कि एमएस धोनी के करियर में पाकिस्तान का खास रोल रहा है। इस सीरीज के बाद धोनी ने इसी साल पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला मैच खेला था। पाकिस्तान के खिलाफ के घरेलू सीरीज में धोनी ने दमदार प्रदर्शन किया और खुद की जगह टीम में पक्की कर ली।

कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने अपने वनडे करियर का पहला शतक पाकिस्तान (Pakistan cricket Team) के खिलाफ लगाया था। इससे पहले धोनी अपने बल्ले से बेहतर प्रदर्शन करने में सफल नहीं हो पाए थे और जब पाकिस्तान के खिलाफ विशाखापत्‍तनम में उन्हें नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने के लिए भेजा गया, तो उन्होंने 148 रनों की पारी खेली थी और टीम में जगह पक्की कर ली थी।

धोनी ने 15 अगस्त को किया था संन्यास का ऐलान

धोनी ने 15 अगस्त को किया था संन्यास का ऐलान

साल 2007 में उन्हें टी20 का कप्तान नियुक्त किया गया और साल 2017 वह भारतीय टीम के कप्तान रहें। इस साल 15 अगस्त के दिन धोनी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो डालकर अपने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया। फैंस उनके जाने से काफी दुखी हैं और लगातार फैयरवेल मैच के आयोजन की बात कर रहे हैं। हालांकि बीसीसीआई का कहना है कि धोनी ने अपने फेयरवेल मैच के लिए कुछ नहीं कहा है।

Story first published: Sunday, August 30, 2020, 17:07 [IST]
Other articles published on Aug 30, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+