'दोधारी तलवार है ट्विटर, फायदे से ज्यादा हुआ नुकसान', जानें क्यों संजय मांजरेकर ने दिया ऐसा बयान
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी और क्रिकेट कॉमेंटेटर संजय मांजरेकर सोशल मीडिया पर अपने विचार खुलकर रखने को लेकर काफी मशहूर हैं। सोशल मीडिया पर उनकी ओर से दिये गये बयान ने कई मौकों पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने का काम किया है लेकिन अब इस विशेषज्ञ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को लेकर ही अपने विचार रखने का काम किया है। संजय मांजरेकर का मानना है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर दो धारी तलवार की तरह है जिसने कई मौकों पर उनके लिये भला करने के बजाय नुकसान करने का काम किया है। मांजरेकर ने आगे माना कि सोशल मीडिया उस राक्षस की तरह है जिसे अब तक पूरी तरह से समझा नहीं जा सका है। उन्होंने यह कह कर बात को खत्म किया कि वह अभी भी सोशल मीडिया के डायनैमिक्स को समझने का प्रयास कर रहे हैं।
ईएसपीएन क्रिकइंफो के साथ बात करते हुए उन्होंने कहा,'ट्विटर एक दो धारी तलवार की तरह है जिसने उनके लिये अच्छा काम किया है लेकिन कई मौकों पर उलटा पड़ी है। अब वो स्थिति आ गई है जहां पर यह संतुलित स्थिति में है लेकिन मेरा मानना है कि इसने मेरे लिये फायदे से ज्यादा नुकसान करने का काम किया है। सोशल मीडिया मेरे लिये उस खतरनाक जीव की तरह है जिसे मैं अभी तक पूरी तरह से समझ नहीं पाया हूं। मैंने कई तकनीक अपनाई लेकिन अभी भी सोशल मीडिया के सभी आयामों को समझने की मेरी कोशिश जारी है।'
और पढ़ें: IND vs NZ: कोहली ने किया खुलासा, बताया क्यों बारिश के बावजूद WTC फाइनल में स्पिनर्स के साथ उतरी टीम
संजय मांजरेकर ने हाल ही में भारतीय टीम के दिग्गज ऑफ स्पिनर और टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले चौथे गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन को ऑल टाइम ग्रेट कहे जाने पर अपनी नाराजगी जाहिर की थी। उल्लेखनीय है कि अश्विन ने अपने टेस्ट करियर में अब तक 409 विकेट हासिल कर लिये हैं और हरभजन सिंह को पीछे छोड़ने से कुछ विकेट दूर हैं।
मांजरेकर ने ऑल टाइम ग्रेट कहे जाने को लेकर कहा कि उनके हिसाब से सिर्फ सर डॉन ब्रैडमैन, सर गारफील्ड सोबर्स, सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों को ही इस फेहरिस्त में शामिल किया जाना चाहिये। मांजरेकर के इस बयान ने सोशल मीडिया पर काफी ध्यान खींचने का काम किया और फैन्स ने अश्विन को लेकर दिये उनके बयान पर उन्हें बुरी तरह से ट्रोल करने का भी काम किया।
आपको बता दें कि संजय मांजरेकर ने अपने ट्वीट में लिखा था कि किसी भी क्रिकेटर के ऑल टाइम ग्रेट कहलाना सबसे बड़ा सम्मान होता है। मेरी नजर में डॉन ब्रैडमैन, सोबर्स, गावस्कर, तेंदुलकर और विराट जैसे खिलाड़ी ही इस सम्मान के हकदार हैं। मुझे लगता है कि अश्विन अभी भी उस फेहरिस्त में शुमार होने के लायक नहीं है, खासतौर से सेना देशों में उनके रिकॉर्ड को देखते हुए उन्हें ऑल टाइम ग्रेट कहना गलत होगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
