DC vs RR: दुबई में दिल्ली ने फिर जीता आखिरी ओवर का रोमांच, राजस्थान को 13 रनों से हराया
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का 30वां मैच आज दुबई के मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने लीग में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है और दुबई के मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने एक बार अच्छा प्रदर्शन किया और आखिरी ओवर के रोमांच में राजस्थान पर जीत हासिल की और राजस्थान की टीम को 8 रनों से हराया। दिल्ली की टीम ने इस मैच में जीत हासिल कर के प्वाइंटस टेबल में 12 अंक जुटा लिये हैं और सबसे ऊपर पहुंच गई है।
दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाने का काम किया, वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम निर्धारित 20 ओवर्स में 8 विकेट खोकर सिर्फ 148 रन ही बना सकी और दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 13 रनों से मैच जीत लिया।
और पढ़ें: नहीं रहे न्यूजीलैंड को पहली जीत दिलाने वाले कप्तान जॉन रीड, 92 की उम्र में हुआ निधन
आज के मैच में दिल्ली की टीम ने शुरुआत अच्छी नहीं की, सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को जोफ्रा आर्चर ने पहली ही गेंद पर बोल्ड कर वापस पवेलियन भेज दिया तो वहीं अपने तीसरे ओवर में अजिंक्य रहाणे को उथप्पा के हाथों कैच कराकर दूसरा झटका दिया। हालांकि यहां से शिखऱ धवन (57) और श्रेयस अय्यर (53) ने टीम को संभाला और तीसरे विकेट के लिये 85 रनों की साझेदारी की और टीम को एक अच्छे स्कोर की तरफ बढ़ाया।
इन दोनों खिलाड़ियों की पारी के दम पर 15 ओवर के बाद लगा कि दिल्ली की टीम आज दुबई के मैदान पर 175-180 रन के बीच का स्कोर बना लेगी। हालांकि डेथ ओवर्स में जोफ्रा आर्चर, कार्तिक त्यागी और जयदेव उनादकट ने जबरदस्त गेंदबाजी की और दिल्ली की टीम को सिर्फ 32 रन देकर 4 विकेट हासिल किये।
और पढ़ें: मिस्बाह उल हक ने किया पाकिस्तान के चीफ सेलेक्टर पद को छोड़ने का फैसला
वहीं रनों का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम ने विस्फोटक शुरुआत की और पहली 17 गेंदों में 37 रन ठोंक डाले। हालांकि दिल्ली के लिये एनरिच नॉर्खिये ने जोस बटलर को बोल्ड कर पहला विकेट हासिल किया। उन्होंने यह गेंद 156.2 Kmh की रफ्तार से फेंकी। वहीं अश्विन ने अगले ही ओवर में कप्तान स्टीव स्मिथ को अपनी ही गेंद पर कैच करके वापस पवेलियन भेज दिया।
बेन स्टोक्स ने राजस्थान के लिये सबसे ज्यादा 35 गेंद में 6 चौके की मदद से 41 रनों की पारी खेली और संजू सैमसन के साथ तीसरे विकेट के लिये 46 रन जोड़े। हालांकि आज अपना पहला मैच खेल रहे तुषार पांडे ने बेन स्टोक्स को आउट कर अपना पहला और राजस्थान का बेहद अहम विकेट हासिल किया।
और पढ़ें: DC vs RR: कार्तिक-ऑर्चर ने कराई राजस्थान की वापसी, आखिरी 5 ओवर में आये सिर्फ 32 रन, गिरे 4 विकेट
वहीं अक्षर पटेल ने संजू सैमसन (25) को बोल्ड किया, तो नार्खिये ने रॉबि उथप्पा (32) को बोल्ड किया। इसके बाद टीम वापसी नहीं कर सकी और निर्धारित 20 ओवर में 148 रन ही बनाये और 13 रनों से हार गई।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications