IPL 2021: सीएसके के ड्रेसिंग रूम को बिल्कुल मिस नहीं करते हैं हरभजन सिंह, जानें क्या है कारण
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का आगाज हो चुका है जहां पर 6 टीमें अपना पहला मैच और 2 टीमों ने 2-2 मैच खेलने का काम किया है। पहले मैच में जीत के साथ आईपीएल कैंपेन का आगाज करने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मंगलवार को खेले गये मैच में बड़े उलटफेर का सामना करना पड़ा जिसमें टीम को 10 रनों से हार मिली। इस मैच में केकेआर की टीम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए मुंबई की टीम को 152 रनों पर ढेर कर दिया था और रनों का पीछा करते हुए शानदार आगाज भी किया। हालांकि आखिरी के ओवर्स में केकेआर की टीम दिनेश कार्तिक और आंद्र रसेल जैसे बल्लेबाज होने के बावजूद 30 गेंदों में 31 रन नहीं बना सकी।
मैच की हार के बाद इस साल केकेआर के खेमे से जुड़े हरभजन सिंह ने इसे हार को काफी भावुक करार दिया और कहा कि इस मैच में सब कुछ हुआ, पहले हम खुश हुए और फिर हम दुखी और फिर हमारे जीतने की उम्मीद हमसे छीन ली गई। इस बीच केकेआर की ओर से हरभजन सिंह के साथ कराये गये एक सवाल-जवाब सेशन में टर्बनेटर ने माई खेल के एक्सक्लूसिव सवालों का जवाब दिया और बताया कि वो सीएसके के ड्रेसिंग रूम को मिस नहीं करते हैं।
और पढ़ें: PBKS vs RR: कप्तानी के डेब्यू मैच में संजू सैमसन ने जड़ा शतक, नाम किया बड़ा रिकॉर्ड

नहीं आती सीएसके के ड्रेसिंग रूम की याद
जब हरभजन सिंह से चेन्नई सुपर किंग्स और केकेआर के ड्रेसिंग रूम में अंतर पूछा गया तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा,'दरअसल हम अभी भी उसी ड्रेसिंग रूम में ही बैठे हैं, यहां पर कुछ भी बदला नहीं है, हम अपने पहले कुछ चेन्नई में ही खेल रहे हैं, यहां वही सीट हैं और वहीं रूम्स हैं, हां बस जर्सी का रंग बदल गया है, यही कारण है कि मुझे सीएसके का ड्रेसिंग रूम मिस करने की जरूरत नहीं पड़ी।'
हरभजन सिंह ने आगे कहा कि एक खिलाड़ी के तौर पर यह मेरी जिम्मेदारी बनती है कि मैंने जो 10 साल मुंबई इंडियंस के लिये, 2 सीजन सीएसके के लिये किया और अब केकेआर के साथ उससे बेहतर कर सकूं और उन्हें ट्रॉफी जीतने में अपना योगदान दे सकूं।

मैच विनर हैं कुलदीप यादव
इस दौरान हरभजन सिंह से कुलदीप यादव के मौजूदा समय में विकेट लेने में संघर्ष करने और आईपीएल 2021 से लेकर टी20 विश्व कप में वापसी करने को लेकर भी सवाल किया गया कि वो उनकी मदद कैसे कर रहे हैं।
इसके जवाब में हरभजन सिंह ने कहा,'कुलदीप यादव एक बड़े मैच विनर हैं। जब उन्होंने भारत के लिये खेलना शुरू किया था तो किसी ने उन्हें यह नहीं बताया था कि कैसे गेंदबाजी करनी है। उनके अंदर जो जुनून तब था वो अभी भी है और वो पहले से बेहतर ही हुए हैं, खराब नहीं। हर खिलाड़ी के जीवन में एक ऐसा समय आता है जहां पर वो कोशिश पूरी करता है लेकिन वो अपना बेस्ट दे नहीं पाता। यह बहुत सारे गेंदबाजों के साथ पहले भी हो चुका है। जितना मैं कुलदीप को जानता हूं वो बहुत जल्दी और बहुत बेहतरीन तरीके से वापसी करेंगे। मुझे लगता है कि वो टीम इंडिया और केकेआर दोनों के लिये मैच विनर रह चुके हैं और वो फिर से अपनी इसी भूमिका में वापसी करेंगे।'

आईपीएल में जो करे अच्छा प्रदर्शन वो टी20 टीम में जगह पाने का हकदार
हरभजन सिंह ने इस सवाल-जवाब सेशन के दौरान आर अश्विन का भारतीय टी20 टीम में विश्व कप के लिये वापसी करने पर भी अपनी राय दी और कहा कि मेरे हिसाब से आईपीएल वो प्लेटफॉर्म है जहां पर खिलाड़ियों को अपनी फॉर्म और हुनर को दिखाने का मौका मिलता है। ऐसे में जो भी स्पिनर इस सीजन अच्छा प्रदर्शन करता है उसे टी20 विश्व कप में जगह पाने का दावेदार माना जाना चाहिये, फिर उसमें सिर्फ अश्विन ही नहीं सभी गेंदबाज शामिल हैं। बाकी तो टीम मैनेजमेंट और चयनकर्ताओं की सोच पर निर्भर है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications