Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

खत्म हुआ इंतजार, सौरव गांगुली पर बायोपिक का हुआ ऐलान

नई दिल्ली। क्रिकेट प्रशंसकों का इंतजार खत्म हो गया है। साफ हो चुका है कि ब अदर्शकों को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली के जीवन और करियर पर एक बायोपिक देखने का माैका मिलेगा। लव फिल्म्स आगामी फिल्म का निर्माण करेगी। बायोपिक को लेकर अपना उत्साह जाहिर करते हुए सौरव गांगुली ने लिखा कि क्रिकेट ही सब कुछ है और अब उनका सफर बड़े पर्दे पर होगा।

सौरव गांगुली की बायोपिक को हरी झंडी
इससे पहले खबरें थीं कि सौरव गांगुली ने उनकी बायोपिक के लिए हां कह दी है। अब यह पक्का हो गया है कि प्रशंसकों को पूर्व क्रिकेटर और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के वर्तमान अध्यक्ष की कहानी बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगी।

यह भी पढ़ें- T20 World Cup : ये है भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन, राहुल करेंगे ओपनिंग

आज, 9 सितंबर को सौरव गांगुली की बायोपिक के बारे में घोषणा करते हुए लव फिल्म्स के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल ने साझा किया कि हम यह घोषणा करते हुए रोमांचित हैं कि लव फिल्म्स दादा सौरव गांगुली की बायोपिक का निर्माण करेगी। हमें यह जिम्मेदारी सौंपी जाने से सम्मानित महसूस हो रहा है और हम एक शानदार पारी की उम्मीद कर रहे हैं।'' गाैर हो कि लव फिल्म्स फिल्मकार लव रंजन की कंपनी है। सौरव की बायोपिक में उनके साथ अंकुर गर्ग भी साझीदार है। लव फिल्म्स इससे पहले 'सोनू के टीटू की स्वीटी', 'दे दे प्यार दे', 'मलंग' और 'छलांग' जैसी फिल्में पर्दे पर लगा चुके हैं।

क्रिकेट जीवन में सब कुछ रहा है
अपने प्रशंसकों के साथ अपनी बायोपिक की खबर साझा करते हुए, सौरव गांगुली ने लिखा, "क्रिकेट मेरे जीवन में सब कुछ रहा है, इसने मेरे सिर को ऊंचा करके आगे बढ़ने का आत्मविश्वास और क्षमता दी, एक यात्रा जिसे पोषित किया जाना है। लव फिल्म्स रोमांचित मेरी यात्रा पर एक बायोपिक का निर्माण करेगा और इसे बड़े पर्दे के लिए जीवंत करेगा। "

सौरव गांगुली का कई दशकों का शानदार करियर रहा है। उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तानों में से एक होने का श्रेय दिया जाता है। क्रिकेट प्रेमियों के लिए वह हमेशा दादा रहेंगे और उनके दिलों में हमेशा एक खास जगह रहेगी। उनके जीवन को बड़े पर्दे पर देखना दिलचस्प होगा।

Story first published: Thursday, September 9, 2021, 14:33 [IST]
Other articles published on Sep 9, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+