RCB vs SRH: देवदत्त पाड्डिकल ने डेब्यू मैच में ठोंका अर्धशतक, लगाई रिकॉर्डों की झड़ी
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के तीसरे मैच में आज (सोमवार) आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें एक दूसरे के खिलाफ दुबई के मैदान पर अपना पहला मुकाबला खेलने उतरी हैं। हैदराबाद के लिये डेविड वॉर्नर ने यहां पर टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और अपनी टीम के लिये युवा खिलाड़ी प्रियम गर्ग को डेब्यू करने का मौका दिया तो वहीं पर आरसीबी की टीम ने दो युवा खिलाड़ियों को डेब्यू करने का मौका दिया। तमिलनाडु के लिये घरेलू क्रिकेट खेलने वाले देवदत्त पाड्डिकल और ऑस्ट्रेलिया के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज जोश फिलिप को कप्तान विराट कोहली ने डेब्यू करने का मौका दिया।
और पढ़ें: DC vs KXIP: क्या अगले मैच में वापसी करेंगे आर अश्विन, चोट पर श्रेयस अय्यर ने दी अपडेट
वहीं आरसबी के लिये देवदत्त पाड्डिकल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए ड्रीम डेब्यू किया और ओपनिंग करते हुए एरॉन फिंच के साथ पहले विकेट के लिये 90 रनों की साझेदारी की। इस दौरान देवदत्त ने 42 गेंदों में 8 चौके की मदद से 56 रनों की पारी खेली और अपने पहले ही मैच में अर्धशतक जड़ दिया। इसके साथ ही उन्होंने रिकॉर्डों की झड़ी लगा दी।
और पढ़ें: RCB vs SRH: पहले मैच में डेब्यू कर रहे हैं यह 3 खिलाड़ी, जानें क्यों है इतने खास

आरसीबी के लिये डेब्यू मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी
आरसीबी के लिये अपने पहले मैच में अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो देवदत्त पाड्डिकल 5वें खिलाड़ी बन गये हैं। उन्होंने 42 गेंद में 56 रनों की पारी खेली। वहीं आरसीबी के लिये डेब्यू मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में वह दूसरे नंबर पर आ गये हैं। इस लिस्ट में पहले नंबर पर क्रिस गेल का नाम है जिन्होंने 2011 में केकेआर के खिलाफ नाबाद 102 रन बनाये थे, तो वहीं तीसरे नंबर पर एबी डिविलियर्स का नाम आता है जिन्होंने साल 2011 में कोची टसकर्स के खिलाफ नाबाद 54 रन बनाये थे। जबकि चौथे और पांचवे नंबर पर 52 रनों के साथ युवराज सिंह और श्रीवत्स गोस्वामी का नाम है। युवराज सिंह ने 2014 में तो गोस्वामी ने 2008 में दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ ही यह पारियां खेली थी।

हर प्रारूप के डेब्यू मैच में पाड्डिकल ने लगाया है अर्धशतक
आईपीएल में अपने डेब्यू मैच में अर्धशतक लगाने के साथ ही पाड्डिकल ने एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वह अपने करियर में खेले गये हर प्रारूप के डेब्यू मैच में अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गये हैं। देवदत्त पाड्डिकल ने साल 2018 में महाराष्ट्र के खिलाफ डेब्यू करते हुए 7 और 77 रनों की पारी खेली थी और डेब्यू मैच में अर्धशतक लगाया था। वहीं लिस्ट में झारखंड के खिलाफ 2019 में डेब्यू किया और 58 रनों की पारी खेली। टी20 क्रिकेट में उन्होंने 2019 में ही उत्तराखंड के खिलाफ नाबाद 53 रनों की पारी खेली थी तो वहीं आईपीएल में हैदराबाद के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में 56 रनों की पारी खेली।

एक साल से कर रहे थे डेब्यू का इंतजार
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने पिछले सीजन में इस खिलाड़ी को अपने साथ जोड़ने का काम किया था हालांकि आरसीबी के बहुत ही खराब सीजन के बावजूद इसे खेलने का मौका नहीं मिला। वहीं आरसीबी की टीम ने इस साल देवदत्त पाड्डिकल को 13वें सीजन के पहले ही मैच में डेब्यू करने का मौका दिया।

ऐसा रहा है देवदत्त का करियर
घरेलू क्रिकेट में कर्नाटक के लिये खेलने वाले देवदत्त पाड्डिकल की बात करें तो उनका पिछला सीजन काफी शानदार रहा है। उन्होंने 2019-20 विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान 67.66 की औसत से सबसे ज्यादा रन बनाये। इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 5 अर्धशतक लगाते हुए 11 पारियों में 609 रन बनाये।
वहीं सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान भी पाड्डिकल का जलवा देखने को मिला। उन्होंने इस टूर्नामेंट में 12 पारियों में 1 शतक और 5 अर्धशतक लगाते हुए 64.44 की औसत से 580 रन बनाने का काम किया। ऐसे में उनका यह डेब्यू शानदार साबित हो सकता है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications