Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

2 लाख रुपये तक की बिक रही है WTC फाइनल की एक टिकट, जानें कैसे मिलेगी सीट

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच अगले महीने होने वाले विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल मैच के लिये आईसीसी को 4 हजार दर्शकों की मौजूदगी को हरी झंडी मिल चुकी है। इसको लेकर टिकटों को भी बिक्री शुरू हो गई है। जैसे-जैसे फाइनल मैच की तारीख पास आ रही है वैसे-वैसे विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप को लेकर फैन्स के बीच काफी हाइप देखने को मिल रही है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच 18 जून से होने वाले विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल मैच की टिकटों की मांग भी तेज हो गई है।

उल्लेखनीय है कि नियमों के अनुसार आईसीसी की स्पोर्टस गवर्निंग बॉडी ने टिकटों का कुछ हिस्सा बैलेट प्रक्रिया के जरिये देने का ऐलान किया है जिसका ऐलान 13 मई तक हो चुका है। जिसके अलावा कुछ ही लकी फैन्स को आईसीसी के आधिकारिक ट्रैवल एजेंंटस को पैकेजेस के जरिये बेचा जायेगा।

और पढ़ें: मयंक अग्रवाल के कोच ने किया खुलासा, बताया- कैसे टीम से बाहर होने के बाद की वापसी

इनसाइड स्पोर्ट.को की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच को लेकर फैन्स के बीच इतना क्रेज है कि ट्रैवल एजेंटस एक टिकट के लिये 2 लाख रुपये तक ले रहे हैं। आईसीसी की ओर से नियुक्त किये गये आधिकारिक टिकट एजेंट ने बताया है कि हर कैटेगरी में टिकटों की अच्छी खासी डिमांड है। कुछ पैकेजेस के साथ रात में रुकने की भी सुविधायें दी जा रही है जो कि लोगों को हैम्पशायर बाउल, साउथैमप्टन में रुक कर इस ऐतिहासिक मैच को देखने का मौका दे रहा है।

इस पैकेज में आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल 2021 के लिये ब्रॉन्ज और सिल्वर मैच टिकट का विकल्प दिया जा रहा है। गौरतलब है कि विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल मैच का आयोजन 18-22 जून के बीच साउथैम्पटन के मैदान पर खेला जा रहा है। जबकि बारिश के चलते 23 जून को रिजर्व डे के रूप में रखा गया है।

और पढ़ें: 'वसीम अकरम-वकार यूनिस की तरह है जसप्रीत बुमराह', पाकिस्तानी बल्लेबाज ने की फरारी से तुलना

विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के लिये भारतीय टीम: रोहित शर्मा, शुबमन गिल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत, आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, केएल राहुल, ऋद्धिमान साहा।

स्टैंडबाय प्लेयर्स: अभिमन्यु ईश्वरन, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान, अर्जन नगवसवाला।

Story first published: Thursday, May 27, 2021, 16:40 [IST]
Other articles published on May 27, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+