IPL 2020: चहल ने मंगेतर धनश्री के साथ शेयर की रोमांटिक तस्वीर, ट्रोल हुए डिविलियर्स
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के युवा गेंदबाज और आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम की ओर से धमाल मचाने वाले युजवेंद्र चहल सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ मजेदार पोस्ट करते नजर आते हैं। आईपीएल में हिस्सा लेने से पहले इस खिलाड़ी ने मशहूर डांसर धनश्री वर्मा के साथ सगाई की और फिलहाल उनकी मंगेतर भी उनके साथ दुबई में हैं।
मंगलवार को इस खिलाड़ी ने सोशल मीडिया पर अपनी मंगेतर धनश्री वर्मा के साथ एक बेहद रोमांटिक तस्वीर शेयर की है, जिसके बाद वह सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में आ गये हैं। चहल ने यह तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है जिसके बाद आरसीबी के दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ट्रोल हो गये हैं।
और पढ़ें: शिखर धवन ने टीम इंडिया में पूरे किये 10 साल, सोशल मीडिया पर लिखा इमोशनल मैसेज
चहल ने तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा कि यह रही मेरी खूबसूरत शाम। जहां इस तस्वीर में इस खूबसूरत जोड़ी की शानदार केमिस्ट्री नजर आ रही है तो वहीं कुछ लोगों ने उनके साथी खिलाड़ी एबी डिविलियर्स को ट्रोल करना शुरू कर दिया।
कुछ फैन्स ने तस्वीर पर कमेंट कर के सवाल पूछना शुरु कर दिया कि इस तस्वीर को भी डिविलियर्स ने ही क्लिक किया है। उल्लेखनीय है आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने हाल ही में एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें वह अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ पूल में स्विम करते नजर आ रहे थे। विराट कोहली ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा कि यह फोटो डिविलियर्स ने क्लिक की है।
और पढ़ें: DC vs KXIP: शिखर धवन ने पूरे किये IPL में 5000 रन, लगाई रिकॉर्डों की झड़ी
गौरतलब है कि चहल ने 8 अगस्त को अपनी सगाई का ऐलान कर फैन्स को चौंका दिया क्योंकि किसी को भी उनके ऐसा करने से फैन्स भी चौंक गये थे। चहल ने इंस्टाग्राम पर अपनी रोका सेरेमनी के फंक्शन की फोटो शेयर कर अपने फैन्स को बताकर इस बात की सूचना दी थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
