For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

शिखर धवन ने टीम इंडिया में पूरे किये 10 साल, सोशल मीडिया पर लिखा इमोशनल मैसेज

IPL 2020
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज और दिल्ली कैपिटल्स के स्टार बल्लेबाज शिखर धवन ने मंगलावर को अपने करियर की बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। गब्बर के नाम से मशहूर इस भारतीय खिलाड़ी ने आज के दिन भारतीय टीम के लिये अपने करियर के 10 साल पूरे कर लिये है। अपने करियर के इस खास लम्हे पर शिखर धवन भावुक हो गये और अपने ट्विटर हैंडल का सहारा लेते हुए एक भावुक मैसेज लिखा।

धवन ने लिखा कि भारतीय टीम और अपने देश के लिये खेलते हुए 10 साल पूरे हो गये हैं। मेरे लिये देश का प्रतिनिधित्व कर पाने का मौका मिल पाने से बड़ा सम्मान कोई नहीं है। इन 10 सालों ने मुझे जिंदगी भर की यादें दी है, इसके लिये मैं हमेशा आभारी रहूंगा।

और पढ़ें: आईपीएल में 7 मैच हारने के बाद रवींद्र जडेजा ने साझा की इमोशनल स्टोरी, बोले- हम जीतेंगे

उल्लेखनीय है कि शिखर धवन ने साल 2010 में आज ही के दिन (20 अक्‍टूबर 2010) ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ अपना पहला मैच खेला था और वनडे क्रिकेट में डेब्यू करते हुए भारत के लिये पहला अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेला था। अपने 10 साल के करियर के दौरान शिखर धवन अब तक टीम इंडिया के लिये 136 वनडे मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 5688 रन बनाये हैं। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 143 रन का रहा है।

साल 2010 में अपना पहला वनडे मैच खेलने के अगले साल ही धवन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना पहला टी20 मैच भी खेला और साल 2013 में उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में भी डेब्यू किया। धवन अब तक 34 टेस्ट मैच खेलकर 2315 रन बना चुके हैं और इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 190 रन रहा है। वहीं टी20 क्रिकेट में धवन ने 60 मैच खेलकर 1588 रन बनाये हैं और इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 92 रन रहा है।

और पढ़ें: IPL 2020: बटलर की पारी ने तोड़ा CSK का प्लेऑफ में जाने का सपना, 7 विकेट से हराया

गौरतलब है कि धवन इस समय आईपीएल में दिल्‍ली कैपिटल्‍स की टीम की ओर से खेल रहे हैं और पिछले तीन मैचों में लगातार 2 अर्धशतक और एक शतक लगा चुके हैं। उन्होंने शनिवार को चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के खिलाफ 13 साल के करियर में अपना पहला आईपीएल टी20 शतक जड़ा था।

आपको बता दें कि आज धवन को पंजाब के खिलाफ दुबई में बल्लेबाजी करने उतरना है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने इस सीजन 9 में से 7 मैचों में जीत दर्ज की है जबकि मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उसे हार का सामना करना पड़ा है।

Story first published: Wednesday, October 21, 2020, 1:47 [IST]
Other articles published on Oct 21, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+