Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

DC vs MI: अय्यर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करेगी दिल्ली, जानें कैसी है प्लेंइंग 11

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 27वें मैच में आज दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस की टीमें अबुधाबी के शेख जायेद स्टेडियम पर खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच होने वाला यह मुकाबला काफी शानदार होने वाला है क्योंकि दोनों ही टीमों ने टूर्नामेंट में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है और अंकतालिका में पहले स्थान पर बने रहने की लड़ाई के लिये आज मैदान पर उतरेंगे।

वहीं दिल्ली कैपिटल्स के लिये कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने आज के मैच में दो बदलाव किये हैं। दिल्ली ने एलेक्स कैरी को हेटमायर की जगह शामिल किया है तो वहीं पर ऋषभ पंत की जगह अजिंक्य रहाणे को शामिल किया है।

और पढ़ें: DC vs MI: अगर Dream 11 में जीतना है इनाम तो दिल्ली-मुंबई के इन खिलाड़ियों पर लगायें दांव

टॉस जीतने के बाद अय्यर ने कहा कि हम रनों का बचाव करने में कामयाब रहे हैं, इसके चलते आज के मैच में हम एक बार फिर बल्लेबाजी करते नजर आयेंगे।

वहीं कप्तान रोहित शर्मा आज बतौर कप्तान अपना 150वां मैच खेलने उतरे हैं जहां पर उन्होंने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।

उन्होंने कहा,' आईपीएल में किसी भी खिलाडी़ के लिये अपनी टीम के लिये 150 मैच खेलना बेहद शानदार पल होता है, मेरे लिये भी यह काफी शानदार है। मैच में आपको अच्छा खेलने पर ध्यान देना होता है, मुझे नहीं लगता कि टॉस का ज्यादा फर्क पड़ना चाहिये। हम कोशिश करेंगे कि दिल्ली की टीम को कम से कम रनों पर आउट कर सकें। हमने कोई बदलाव नहीं किया है।'

और पढ़ें: DC vs MI: मुंबई के इस गेंदबाज के सामने पस्त हैं ऋषभ पंत, देखें कैसा है रिकॉर्ड

गौरतलब है कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम प्वाइंटस टेबल में इस समय 10 अंकों के साथ सबसे ऊपर पर है, वहीं मुंबई की टीम अब तक 8 अंक के साथ दूसरे नंबर पर काबिज है। दोनों टीमों ने अब तक 6-6 मुकाबले खेले हैं जिसमें दिल्ली ने 5 तो मुंबई ने 4 मैचों में जीत हासिल की है।

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11:पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर, एलेक्स कैरी, मार्कस स्टॉयनिस, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कगिसो रबाडा, एनरिच नॉर्टजे।

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11: क्विंटन डिकॉक, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, हार्दिक पांड्या,कीरोन पोलार्ड. क्रुणाल पांड्या, जेम्स पैटिंसन, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।

Story first published: Monday, October 12, 2020, 6:31 [IST]
Other articles published on Oct 12, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+