IND vs ENG: भारतीय खेमे में फिर आया कोरोना केस, गांगुली बोले- नहीं पता मैच होगा या नहीं
नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच मैनचेस्टर के मैदान पर शुक्रवार से खेला जाना है, लेकिन इस निर्णायक मैच से एक दिन पहले भारतीय क्रिकेट टीम के सपोर्टिंग स्टाफ के एक सदस्य के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के चलते मैच के आयोजन पर खतरा मंडरा रहा है। मौजूदा समय में इसके आयोजन को लेकर कुछ भी साफ नहीं हैं और भारतीय टीम के खिलाड़ी इस समय अपने होटल के कमरों में क्वारंटीन हैं। रिपोर्ट की मानें तो भारतीय क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ियों का कोरोना टेस्ट कराया गया है, जिसकी रिपोर्ट देर रात को आयेगी और उसी के आधार पर ही मैच के आयोजन का फैसला हो सकेगा।
बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली से भी जब इसको लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि वह खुद भी नहीं जानते कि आखिरी टेस्ट मैच अपने प्लान के साथ आयोजित किया जा सकेगा या नहीं। मिशन डोमिनेशन की एक पुस्तक लॉन्च के दौरान सौरव गांगुली से यह सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि हम इस समय इस बारे में ज्यादा नहीं जानते हैं, उम्मीद है कि मैच अपने तय समयानुसार हो सके।
और पढ़ें: PAK vs NZ: वनडे सीरीज से पहले पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका, कोरोना पॉजिटिव हुए मोहम्मद नवाज
रिपोर्ट की मानें तो मैनचेस्टर में ठहरी भारतीय टीम को दूसरे कोविड टेस्ट का रिजल्ट आने तक अपने कमरोंं में रहने को कहा गया है। बीसीसीआई के एक आधिकारिक सूत्र ने इस मुद्दे पर बात करते हुए कहा कि इस मुद्दे का नतीजा खिलाड़ियों के आरटी पीसीआर टेस्ट पर निर्भर करता है और उसी पर ही निर्णायक मैच के आयोजन का फैसला हो सकता है।
गौरतलब है कि तीसरे टेस्ट मैच के दौरान भारतीय टीम के हेड कोच रवि शास्त्री, गेंदबाजी कोच भरत अरुण, फील्डिंग कोच आर श्रीधर के कोविड पॉजिटिव पाये जाने के बाद लंदन में क्वारंटीन होना पड़ा है, वहीं पर फिजियोथेरपिस्ट नितिन पटेल को भी संपर्क में आने की वजह से आइसोलेशन में रहने को कहा गया है।
और पढ़ें: USA vs PNG: भारतीय मूल के खिलाड़ी ने जड़े एक ओवर में 6 छक्के, रोहित-गेल के रिकॉर्ड की बराबरी
नितिन पटेल की गैरमौजूदगी में टीम के दूसरे फिजियो योगेश परमार फिटनेस पर काम कर रहे थे, लेकिन गुरुवार को उनके कोरोना संक्रमित पाये जाने के बाद अब पूरी टीम को क्वारंटीन होना पड़ा है। आपको बता दें कि भारतीय टीम इस समय सीरीज में 2-1 से आगे चल रही है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
