IPL History: विराट-रोहित-धोनी नहीं बल्कि पुजारा के नाम है आईपीएल का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
नई दिल्ली। मौजूदा समय में भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के सबसे शानदार बल्लेबाजों का नाम लिया जाये तो चेतेश्वर पुजारा का जिक्र जरूर आता है। चेतेश्वर पुजारा को टेस्ट क्रिकेट में मध्यक्रम बल्लेबाजी में रीढ की हड्डी माना जाता है। पूर्व कप्तान और बल्लेबाज राहुल द्रविड़ के जाने के बाद पुजारा को ही टीम इंडिया की अगली द वॉल के नाम से जाना जाता है। हालांकि इस खिलाड़ी में बल्लेबाजी क्षमता होने के बावजूद उन पर सीमित ओवर्स प्रारूप में कोई दांव नहीं लगाना चाहता है। आईपीएल में चेतेश्वर पुजारा ने पिछले 6 सालों से शिरकत नहीं की है, टेस्ट स्पेशलिस्ट कहलाने के चलते कोई भी फ्रैंचाइजी उन पर दांव नहीं लगाती है।
और पढ़ें: देर से एयरपोर्ट पहुंचा दिग्गज खिलाड़ी तो हो गया बड़ी टी20 लीग से बाहर, जानें क्या है CPL का यह मामला
हालांकि शुरुआती सीजन के दौरान पुजारा ने आईपीएल भी खेला है। इस दौरान भले ही उनके नाम कुछ खास रिकॉर्ड न रहा हो लेकिन इस टूर्नामेंट का वो रिकॉर्ड इस खिलाड़ी के नाम है जो विराट कोहली, एबी डिविलियर्स और क्रिस गेल जैसे तूफानी बल्लेबाजों के नाम नहीं है।
और पढ़ें: IPL 2020 के बाद VIVO ने छोड़ी 2 और टाइटल स्पॉन्सरशिप, इन इवेंटस को लगेगा बड़ा झटका

इस मामले में नंबर 1 हैं पुजारा
आईपीएल इतिहास में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ियों की बात करें तो इसमें चेतेश्वर पुजारा का नाम सबसे ऊपर आता है। पुजारा ने आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 114 की औसत से बल्लेबाजी की है। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का नंबर आता है जिन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ ही 110 की औसत से रन बनाये हैं।
वहीं इस फेहरिस्त में मोहम्मद यूसुफ पठान का नाम तीसरे पर है जिन्होंने गुजरात लायंस के खिलाफ 110 का औसत से रन बनाये हैं, जबकि दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी गुजरात लायंस के खिलाफ 110 का औसत हासिल किया है। इस फेहरिस्त में रोहित शर्मा, एमएस धोनी और विराट कोहली का नाम काफी नीचे हैं जिन्होंने करीब 100 की औसत से रन बनाने का काम किया है।

वॉर्नर के नाम है जबरदस्त रिकॉर्ड
आईपीएल इतिहास में अगर सभी खिलाड़ियों की बात की जाये तो एक ही टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर के नाम है, जिन्होंने गुजरात लायंस के खिलाफ 336 रनों की औसत से रन बनाये हैं जो कि आईपीएल खिलाड़ियों में सबसे ऊपर है। वहीं इस मामले में क्रिस गेल और डिविलियर्स का नाम इनके बाद आता है।

ऐसा रहा है पुजारा का आईपीएल करियर
आईपीएल के दौरान चेतेश्वर पुजारा का स्ट्राइक रेट और औसत काफी कम है, जो कि टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज के हिसाब से काफी खराब माना जाता है। उन्होंने आईपीएल के दौरान 30 मैचों की 22 पारियों में शिरकत की है जिसके दौरान उनके बल्ले से 20.53 की औसत से 390 रन निकले हैं। आईपीएल में पुजारा का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 51 रन है और इस दौरान उनके नाम सिर्फ एक ही अर्धशतक है। उन्होंने एक ही बार अर्धशतक लगाया है।
आपको बता दें कि 100 से कम की स्ट्राइक रेट होने के चलते उन्हें 2014 के बाद से आईपीएल में खेलने का मौका नहीं मिला है। उन्होंने आईपीएल में अपना आखिरी मैच किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से 3 मार्च, 2014 को खेला था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
