Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

MI vs RCB: चेन्नई के मैदान पर चहल ने रचा इतिहास, इस खास लिस्ट में हुए शामिल

IPL 2021 MI vs RCB Yuzvendra record: नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का आगाज हो गया है और सीजन के पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने विजयी आगाज करते हुए 2 विकेट से जीत हासिल की। वहीं मुंबई इंडियंस के टीम सीजन का पहला मैच हारने का अपना सिलसिला रोकने में नाकाम रही। आरसीबी की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और मुंबई की टीम को 159/9 रन के स्कोर पर रोकने का काम किया। आरसीबी के लिये हर्षल पटेल ने शानदार गेंदबाजी की और मुंबई इंडियंस के खिलाफ 5 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने।

इस मैच में आरसीबी की टीम के दूसरे लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने भी चेन्नई के मैदान पर इतिहास रचने का काम किया और आईपीएल करियर में मैचों का शतक पूरा किया। युजवेंद्र चहल आईपीएल के इतिहास में 100 मैच खेलने वाले 42वें खिलाड़ी बने हैं, जबकि 33वें भारतीय खिलाड़ी बने हैं।

और पढ़ें: MI vs RCB: हर्षल पटेल ने रोका मुंबई का तूफान, 5 विकेट ले बनाये कई रिकॉर्ड

हालांकि उपलब्धि के हिसाब से युजवेंद्र चहल के लिये यह मैच कुछ खास नहीं रहा और वो एक भी विकेट निकाल पाने में नाकाम रहे। इतना ही नहीं चहल इस मैच में तीसरे सबसे महंगे गेंदबाज बने और 4 ओवर्स में 41 रन दिये। हालांकि आईपीएल के इतिहास में चहल ने अब तक 99 विकेट हासिल किये हैं और इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/25 रहा है।

आरसीबी की टीम ने आज के मैच में शानदार गेंदबाजी की मुंबई की टीम को 159 रनों पर रोकने पर कामयाब रही। रनों का पीछा करने उतरी आरसीबी की टीम ने बल्लेबाजी भी शानदार की और अच्छी शुरुआत करते हुए 12 ओवर्स में 2 विकेट खोकर 95 रन बना लिये। लेकिन तभी मुंबई की टीम के गेंदबाजों ने भी वापसी की और पहले कोहली (33), फिर मैक्सवेल (39) का विकेट लिया।

और पढ़ें: MI vs RCB: जानें कौन हैं आरसीबी के लिये डेब्यू करने वाले रजत पाटिदार, बेहद खास हैं यह आंकड़े

वहीं दूसरे छोर पर खड़े एबी डिविलियर्स ने पारी को संभालने का काम किया और 27 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्के मारकर 48 रनों की मारी जिसके चलते आरसीबी की टीम हारा हुआ मैच जीतने में कामयाब हो पाई।

Story first published: Saturday, April 10, 2021, 2:09 [IST]
Other articles published on Apr 10, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+