बल्ले को बताया था पड़ोसी की बीवी, अब वजह बताकर दिनेश कार्तिक ने मांगी माफी
नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेल गये विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच के कॉमेंट्री पैनल में उतरने के साथ ही विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने कॉमेंटेटर करियर की शुरुआत की और फिलहाल इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज में स्काई स्पोर्टस के इंग्लिश कॉमेंट्री टीम का हिस्सा हैं। बतौर कॉमेंटेटर दिनेश कार्तिक ने जबरदस्त आगाज किया और टेस्ट चैम्पियनशिप के दौरान की गई कॉमेंट्री से लगातार सुर्खियों में बने रहे। कॉमेंट्री बॉक्स के अंदर दिनेश कार्तिक इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन को ट्रोल करते हुए भी नजर आये थे, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ भी हुई।
इस बीच श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच खेले गये दूसरे वनडे मैच की दूसरी पारी के दौरान दिनेश कार्तिक ने इंग्लिश बल्लेबाजों को लेकर कई मजाकिया टिप्पणी भी की जिसे सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया, हालांकि जब यह कमेंट वायरल हो गये तो दिनेश कार्तिक को अहसास हुआ कि उनके मजाक में कहे शब्दों का अर्थ के बजाय अनर्थ निकाला जा रहा है।
इसको देखते हुए दिनेश कार्तिक रविवार को जब कॉमेंंट्री करने पहुंचे तो उन्होंने सबसे पहले माफी मांगी और कहा कि सब कुछ गलत हो गया और मैं जो कहना चाह रहा था उसको बजाय लोग कुछ और ही मतलब निकाल रहे हैं।
उन्होंने कहा,'पिछले मैच में जो कुछ हुआ मैं उसके लिये माफी मांगना चाहता हूं। मेरा कहने का वो मतलब बिल्कुल भी नहीं था। यह पूरी तरह से गलत चला गया। मैं सभी से माफी मांगना चाहता हूं। यह करने के लिये सही चीज नहीं है और ऐसा दोबारा नहीं होगा। मैं एक बार फिर सभी से माफी मांगना चाहता हूं।'
और पढ़ें: शादी की 11वीं सालगिरह पर माही ने साक्षी को दिया बेहद खूबसूरत तोहफा, मिसेज धोनी ने शेयर की तस्वीर
गौरतलब है कि दिनेश कार्तिक ने श्रीलंका औरर इंग्लैंड के बीच खेले गये दूसरे मैच के दौरान बल्ले की तुलना पड़ोसी की बीवी से की थी। उन्होंने कहा कि बल्लेबाजों के लिये बैट पड़ोसी की बीवी की तरह होते हैं, जो अगर उनकी अपनी है तो पसंद नहीं आती और दूसरों की है तो अपने से ज्यादा बेहतर लगती है। अपने बल्ले में हमेशा कोई न कोई कमी नजर आती है।
आपको बता दें कि दिनेश कार्तिक के इस बयान को जहां कई लोगों ने सिर्फ मजाक के तौर पर लिया तो कई लोगों ने महिलाओं के अपमान और संकीर्ण सोच का शिकार बताते हुए ट्रोल किया। कुछ लोगों ने कार्तिक के इस बयान को उनकी पहली पत्नी और मुरली विजय के शादी के बाद के अफेयर से भी जोड़ा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications