ISL 7: स्टीफन ने दूसरी बार जमशेदपुर की हार को टाला, हैदराबाद के खिलाफ खेला ड्रॉ
नई दिल्ली। भारतीय फुटबॉल की सबसे बड़ी लीग आईएसएल का 7वां सीजन इस समय गोवा की मेजबानी में खेला जा रहा है, जिसका 21वां मैच जमशेदपुर एफसी और हैदराबाद एफसी के बीच खेला गया। इस मैच में हैदराबाद एफसी की टीम जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर काबिज होने वाली थी लेकिन जमशेदपुर एफसी के लिये स्टीफन इजे ने लीग में दूसरी बार हार से बचाने का काम किया। स्टीफन ने हैदराबाद के खिलाफ 21वें मैच में 85वें मिनट में गोल करके अपनी टीम का स्कोर बराबरी पर पहुंचाया और जमशेदपुर को हार से बचाते हुए ड्रॉ पर मैच खत्म किया।
हैदराबाद एफसी के कप्तान एरिडेन सांटाना ने जमशेदपुर के खिलाफ 50वें मिनट में गोल किया था जिसके बाद से उसकी टीम जमशेदपुर की कोशिशों पर लगातार पानी फेर रही थी लेकिन 85वें मिनट में स्टीफन इजे के गोल से मैच बराबर हो गया और ड्रॉ पर खत्म हो गया।
और पढ़ें: AUS vs IND: 22 साल बाद भारतीय स्पिनर्स ने विदेशी दौरे पर बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, देखें आंकड़े
इंडियन सुपर लीग के इस सीजन में यह दोनों टीमों का तीसरा मैच था जिसमें हैदराबाद की टीम अब भी अजेय है। हैदराबाद की टीम ने अब तक एक मैच में जीत हासिल की है तो वहीं दो मैच ड्रॉ रहे हैं और उसके खाते में 5 अंक हो गये है और वह 11 टीमों की प्वाइंटस टेबल में चौथे स्थान पर काबिज है। वहीं दूसरी ओर जमशेदपुर एफसी की टीम 2 अंकों के साथ 8वें स्थान पर है।
उल्लेखनीय है कि मैच के पहले हाफ टाइम में हैदराबाद एफसी की टीम ने कई अच्छे हमले किये लेकिन दोनों टीमें गोल दाग पाने में नाकाम रही। हालांकि पहले हाफ के बाद जमशेदपुर एफसी की टीम ने बदलाव किये लेकिन हैदराबाद के लिये मैच का पहला गोल कप्तान सांटाना ने हालीचरण नारजारे की मदद से 50वें मिनट में किया।
वहीं 52वें मिनट में हैदराबाद ने एक और हमला किया लेकिन जमशेदपुर के गोलकीपर पवन ने रोक लिया। मैच के 63वें मिनट में जमशेदपुर के अनिकेत जाधव को येलो कार्ड मिला, हालांकि 64वें मिनट में अनिकेत ने अच्छा अटैक किया लेकिन हितेश शर्मा ने उसे ब्लॉक कर दिया।
और पढ़ें: AUS vs IND: 4 कारण जिसके चलते भारत ने गंवाई वनडे सीरीज, जानें कहां हुई गलती
71वें मिनट में रेफरी ने जमशेदपुर के एक गोल को नकार दिया। यह गोल वैनमालसावमा ने फ्रीकिक पर किया था। गोलकीपर लक्ष्मीकांत ने अपने लाइन से परे जाक गेंद को पंच बाहर पंच किया था लेकिन इसके बावजूद इसे गोल नहीं माना गया। इस फैसले को लेकर जमशेदपुर के खिलाड़ियों के चेहरों पर नाराजगी साफ देखी जा सकती थी।
एसा लग रहा था कि बदकिस्मती से जमशेदपुर के हाथों से यह मैच निकल जाएगा और उसे सीजन की दूसरी हार झेलनी पड़ेगी लेकिन तभी स्टीफन इजे ने 85वें मिनट में गोल करते हुए समीकरण बदल दिया। इस गोल में सब्सीट्यूट विलियम लालनुनफेला का एसिस्ट था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
