IPL 2021: कोलकाता के खिलाफ धोनी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने अपने प्रदर्शन से फैन्स को काफी खुश करने का काम किया है और सीजन में खेले गये अब तक के 4 में से 3 मैचों में जीत हासिल कर अंकतालिका में टॉप पॉजिशन पर कब्जा जमा लिया है। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बुधवार को खेले गये मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने 18 रनों से जीत हासिल कर लीग में जीत की हैट्रिक लगाने का काम किया। आईपीएल के 15वें मैच में सीएसके की टीम ने पहले खेलते हुए 220 रनों का स्कोर खड़ा किया और कोलकाता की टीम को 202 रनों पर ऑल आउट कर 18 रनों से जीत हासिल की।
और पढ़ें: IPL 2021: वानखेड़े में दिनेश कार्तिक ने हासिल किया खास मुकाम, धोनी-रोहित के खास क्लब में हुए शामिल
इस मैच में सीएसके की टीम के कप्तान एमएस धोनी ने भी एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया और आईपीएल के इतिहास में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने। फैन्स को धोनी के इस रिकॉर्ड की याद टीम के उपकप्तान सुरेश रैना ने दिलाई और खास अंदाज में मैसेज लिखकर बधाई दी।
और पढ़ें: IPL 2021: खराब फॉर्म को लेकर इयोन मोर्गन ने दिया अजीब सा जवाब, कहा- चिंता की बात नहीं

आईपीएल में 150 विकेट लेने वाले पहले विकेटकीपर बने धोनी
वानखेड़े के मैदान पर सीएसके की टीम ने 220 रनों का स्कोर खड़ा करने के बाद गेंदबाजी में शानदार शुरुआत की और पावरप्ले के दौरान दीपक चाहर के 4 विकेट की बदौलत महज 31 रन पर कोलकाता नाइट राइडर्स की आधी टीम को वापस पवेलियन भेजने का काम किया। सीएसके के लिये इस मैच में कप्तान एमएस धोनी ने दीपक चाहर की गेंद पर 2 और लुंगी एंगिडी की गेंद पर एक कैच पकड़ने का काम किया और आईपीएल के इतिहास में 150 विकेट हासिल करने वाले पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गये हैं। एमएस धोनी आईपीएल में 151 विकेट हासिल कर चुके हैं जिसमें उन्होंने 112 कैच और 39 स्टंपिंग करने का काम किया है।

धोनी के रिकॉर्ड के करीब हैं दिनेश कार्तिक
आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विकेटकीपर की लिस्ट में दूसरा नाम केकेआर के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक का है जो कि इस लीग में 143 विकेट हासिल कर चुके हैं। इस लिस्ट में कार्तिक ने 112 कैच और 31 स्टंपिंग करने का काम किया है। उल्लेखनीय है कि इस मैच के दौरान धोनी ने एक और बड़ा काम किया और सुनील नरेन के खिलाफ 10 साल से बाउंड्री का इंतजार कर रहे फैन्स को राहत की सांस दी। धोनी ने इस मैच में नरेन के खिलाफ चौका लगाकर आईपीएल में विकेटों के सूखे को भी खत्म किया। केकेआर के खिलाफ खेले गये मैच से पहले धोनी ने सुनील नरेन के खिलाफ एक भी चौका नहीं लगाने का काम किया था लेकिन उनके खिलाफ करियर की 65वीं गेद पर इस इंतजार को भी खत्म किया।

सुरेश रैना ने खास अंदाज में किया विश
गौरतलब है कि एमएस धोनी के इस बड़े रिकॉर्ड पर केकेआर की तूफानी पारी के चलते फैन्स को उतनी अहमियत नहीं मिल सकीजितने की दरकार थी। हालांकि टीम के उपकप्तान और मध्यक्रम बल्लेबाज सुरेश रैना ने खुद इस रिकॉर्ड की जानकारी देते हुए खास अंदाज में धोनी को विश करने का काम किया।
रैना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट लिखते हुए विश किया और लिखा,'आईपीएल में 150 विकेट, माही भाई के करियर में एक और खास मुकाम, आप ऐसे ही हम लोगों को प्रेरित करने का काम करते रहें।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications