IPL 2020: शारजाह में नहीं चला RCB के खिलाड़ियों का बल्ला, फिर भी बना डाले 171 रन
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का 31वां मैच आज शारजाह के मैदान पर खेला जा रहा है, जहां पर किंग्स इलेवन पंजाब की टीम का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ खेल रही है। शारजाह के मैदान पर खेले जा रहे इस मैच में विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 20 ओवर्स की समाप्ति पर 6 विकेट खोकर 171 रन बना लिये हैं।
शारजाह के मैदान को छक्के-चौकों की बारिश के लिये जाना जाता है लेकिन आज के मैच में आरसीबी की टीम की ओर से वो नजारा देखने को नहीं मिला। आरसीबी की टीम ने आज अपनी पारी के दौरान 8 छक्के और 8 चौके लगाये। वहीं पंजाब की टीम ने शानदार गेंदबाजी की लेकिन आखिरी ओवर में बल्लेबाजों ने 24 रन लेकर अपनी टीम का स्कोर 171 तक ले गये।
और पढ़ें: बॉक्सिंग क्वीन मैरी कॉम ने दी विराट-अनुष्का को सलाह, बताया कैसे बनें अच्छे पैरेंटस
आरसीबी के लिये सलामी बल्लेबाज देवदत्त पाड्डिकल और एरॉन फिंच ने पारी की शुरुआत की और पहले विकेट के लिये 24 गेंद पर 38 रन जोड़े। वहीं 5वें ओवर की पहली गेंद पर अर्शदीप सिंह ने देवदत्त पाड्डिकल (18) को निकोलस पूरन के हाथों कैच कराकर आउट किया। वहीं मुरुगन अश्विन ने एरॉन फिंच (20) को बोल्ड कर 62 के स्कोर पर आरसीबी को दूसरा झटका दिया।
वहीं आज के मैच में कप्तान विराट कोहली ने एबी डिविलियर्स को चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिये नहीं भेजा जिसका खामियाजा आखिर में भुगतना पड़ा। वाशिंगटन सुंदर (23) को मुरुगन अश्विन ने कैच कराया तो शिवम दुबे को क्रिस जॉर्डन ने वापस पवेलियन भेजा।
और पढ़ें: T20: शादाब खान ने आजम की छाती पर मारा मुक्का, फिर जड़ दिये 8 छक्के, ठोंके 88 रन
मोहम्मद शमी ने पारी के 18वें ओवर में कप्तान विराट कोहली (48) और एबी डिविलियर्स को एक ही ओवर में वापस पवेलियन भेजने का काम किया और आरसीबी को पूरी तरह से बैकफुट पर धकेल दिया।
19 ओवर के बाद आरसीबी की टीम ने 6 विकेट खोकर 147 रन बना लिये थे और लगा कि शायद आरसीबी की टीम बमुश्किल 160 तक पहुंच पायेगी। हालांकि आखिरी ओवर में आरसीबी के लिये क्रिस मॉरिस और इसरु उडाना ने वापसी करते हुए अपनी टीम के लिये 24 रन बटोरे और टीम के स्कोर को 171 रन तक पहुंचाया और पंजाब के सामने 172 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।
क्रिस मॉरिस ने 20वें ओवर की शुरुआत चौके के साथ की, तीसरी गेंद पर उडाना ने छक्का जड़ा तो वहीं आखिरी 2 गेंदों में मॉरिस ने 2 लगातार छक्के लगाये और टीम के लिये 24 रन बटोरे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications