IND vs SCT: आखिरकार थम गया कोहली का टॉस में हार का सिलसिला, शार्दुल ठाकुर हुए बाहर
नई दिल्ली। यूएई में खेले जा रहे टी20 विश्वकप में भारतीय टीम का कैंपेन कुछ खास नहीं रहा है, जिसके चलते विराट सेना को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिये अब दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। दुबई के मैदान पर खेले गये अपने पहले दो मैच में भारतीय टीम को पहले पाकिस्तान के हाथों 10 विकेट से हार मिली तो वहीं पर न्यूजीलैंड की टीम ने भी 8 विकेट से मात दी। लगातार दो हार के बाद भारतीय टीम अबुधाबी पहुंची जहां पर अफगानिस्तान के खिलाफ 66 रनों से जीत हासिल कर विश्वकप में अपने मैच में हार के सिलसिले को रोक दिया, हालांकि टॉस के मामले में विराट कोहली अभी तक अनलकी साबित हुए हैं।
और पढ़ें: T20 WC के ग्रुप ऑफ डेथ में क्या है सेमीफाइनल का समीकरण, इंग्लैंड के साथ कौन बनायेगा जगह
टी20 विश्वकप में अभी तक एक भी मैच में टॉस जीत न पाने वाले विराट कोहली अब अपना चौथा मैच खेलने के लिये फिर से दुबई पहुंच गये हैं जहां पर उनका सामना स्कॉटलैंड से हो रहा है। दुबई के मैदान पर अब तक खेले गये मैचों की बात करें तो टॉस ने मैच में अहम भूमिका निभाई है और टॉस में जीत हासिल करने वाली टीमों ने यहां पर रनों का पीछा करने का फैसला किया और एक मैच छोड़कर सभी मैचों में जीत हासिल की है। हालांकि अपने बर्थडे के दिन उनके लगातार टॉस में हार के सिलसिले को रोक दिया है।
और पढ़ें: इतिहास रचने का फैसला कर चुके हैं केएल राहुल, जानें कैसे 2011 विश्वकप ने किया प्रेरित

बर्थडे पर रुका टॉस में हार का सिलसिला
दुबई के मैदान पर खेले जा रहे इस अहम मैच में आखिरकार भारतीय कप्तान विराट कोहली के टॉस हारने का सिलसिला रुक गया है और उन्होंने टॉस में जीत हासिल कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। 2021 में खेले गये 8 टी20 मैचों में कप्तान विराट कोहली को सिर्फ एक ही बार जीत मिली थी, इस दौरान कोहली जितनी बार भी टॉस हारे हैं उन्हें हर बार पहले बल्लेबाजी करने के लिये कहा गया है। भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और अपने फैसले के पीछे ओस को कारण बताया है।
दुबई में खेले जाने वाले इस अहम मैच में विराट कोहली ने अपनी प्लेइंग 11 में एक बदलाव किया है और शार्दुल ठाकुर की जगह वरुण चक्रवर्ती को शामिल किया है। वहीं स्कॉटलैंड की टीम ने कोई बदलाव नहीं किया है।

बेहतर नेट रन रेट पर भारत की नजर
भारत और स्कॉटलैंड के बीच क्रिकेट के इतिहास में पहली बार यह टी20 मुकाबला खेला जा रहा है, जहां पर भारतीय टीम न सिर्फ जीत बल्कि एक बड़ी जीत की ओर देख रही होगी। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिये भारतीय टीम की नजरें न सिर्फ न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच खेले जाने वाले मैच पर होगी तो वहीं अपने नेट रन रेट को भी बेहतर करने की जिम्मेदारी होगी। ग्रुप 2 में न्यूजीलैंड की टीम इस समय 6 अंक और 1.277 के नेट रन रेट के साथ दूसरे पायदान पर काबिज है। ऐसे में उसे अफगानिस्तान के खिलाफ बस जीत की दरकार है, हालांकि अगर अफगानिस्तान की टीम उसे हरा देती है तो थ्री वे टॉय हो जायेगा और बेहतर नेट रन रेट वाली टीम क्वालिफाई करेगी।
ऐसी परिस्थिति के लिये भारतीय टीम को अपने बचे हुए दोनों मैचों में बड़ी जीत हासिल करने की दरकार है ताकि उसका नेट रन रेट अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड से बेहतर हो सके।

एक बदलाव के साथ उतरी भारतीय टीम
भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह।
स्कॉटलैंड की प्लेइंग इलेवन: जॉर्ज मुन्से, काइल कोएट्ज़र (c), मैथ्यू क्रॉस (wk), रिची बेरिंगटन, कैलम मैकलियोड, माइकल लीस्क, क्रिस ग्रीव्स, मार्क वॉट, सफ़यान शरीफ, अलास्डेयर इवांस, ब्रैडली व्हील।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
