For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

T20 WC के ग्रुप ऑफ डेथ में क्या है सेमीफाइनल का समीकरण, इंग्लैंड के साथ कौन बनायेगा जगह

नई दिल्ली। यूएई में खेले जा रहे टी20 विश्वकप का सुपर 12 राउंड अपने आखिरी चरणों में हैं, लेकिन सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली टीमों में अभी तक सिर्फ एक ही टीम का नाम तय हो सका है। ग्रुप 2 से पाकिस्तान की टीम ने अपने पहले 4 मैचों में लगातार जीत हासिल कर सेमीफाइनल के लिये जगह तय कर ली है तो वहीं पर दूसरे स्थान के लिये अफगानिस्तान, न्यूजीलैंड और भारत के बीच मुकाबला जारी है। भारत को सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिये बड़े अंतर की जीत के साथ ही दूसरी टीम के नतीजों पर निर्भर (अफगानिस्तान से बेहतर नेट रन रेट और न्यूजीलैंड के लिये कम से कम एक और हार) होना है, वहीं पर न्यूजीलैंड की टीम अगर अपने बचे हुए मैचों में जीत हासिल कर लेती है तो सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन जायेगी।

और पढ़ें: रेसिज्म विवाद के बीच ECB ने यॉर्कशॉयर के खिलाफ लिया बड़ा फैसला, अंतर्राष्ट्रीय मैचों की मेजबानी से लगाया बैन

वहीं टी20 विश्वकप के दूसरे ग्रुप जिसे ग्रुप ऑफ डेथ के नाम से पुकारा जा रहा है उसमें इंग्लैंड की टीम ने अपने पहले 4 मैचों में जीत हासिल कर 8 अंक बटोर लिये हैं, लेकिन इसके बावजूद अभी तक सेमीफाइनल में जगह पक्की नहीं कर सका है। ऐसे में आइये एक नजर ग्रुप ऑफ डेथ की टीमों के सेमीफाइनल में पहुंचने के समीकरण पर डालते हैं कि कौन सी दो टीमें सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर सकती हैं।

और पढ़ें: विराट कोहली से जलते हैं रविचंद्रन अश्विन, खुद किया कारण को खुलासा

इंग्लैंड का पहुंचना लगभग तय

इंग्लैंड का पहुंचना लगभग तय

इंग्लैंड की टीम ने टी20 विश्वकप में खेले गये अब तक के मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया है और अपने पहले 4 मैचों में लगातार जीत हासिल कर 8 अंक बटोर लिये हैं। इतना ही नहीं टीम ने कई बड़ी जीत भी हासिल की है, जिसके चलते उसके नेट रन रेट +3.183 का है। इयोन मोर्गन की कप्तानी वाली इंग्लैंड टीम को सुपर 12 का अपना आखिरी मुकाबला साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलना है, जहां पर जीत हासिल करते ही तो वह अपने ग्रुप में टॉप पर रहकर सेमीफाइनल में जगह बना लेगी, हालांकि अगर उसे हार का भी सामना करना पड़ता है तो उसका नेट रन रेट इतना बेहतर है कि वो आसानी से क्वालिफाई कर जायेंगे।

ऑस्ट्रेलिया के पास क्वालिफाई करने का मौका

ऑस्ट्रेलिया के पास क्वालिफाई करने का मौका

टी20 विश्वकप में ऑस्ट्रेलिया का सफर काफी मिला जुला रहा है, जहां पर उसे साउथ अफ्रीका के खिलाफ बेहद लो स्कोरिंग मैच में आखिरी ओवर में जीत मिली थी तो वहीं पर इंग्लैंड के खिलाफ एकतरफा हार का सामना करना पड़ा। श्रीलंका के खिलाफ उसे करीबी जीत मिली तो ऐसा लगा कि वह नेट रन रेट के चलते बाहर हो सकती है, हालांकि बांग्लादेश के खिलाफ खेले गये चौथे मैच में उसने जिस तरह से 82 गेंद पहले जीत हासिल की उसने उसका नेट रन रेट काफी बेहतर कर दिया है। फिलहाल ऑस्ट्रेलिया की टीम का नेट रन रेट +1.031 पहुंच गया है और आखिरी मैच में उसका सामना डिफेंडिंग चैम्पियन वेस्टइंडीज से होगा। वेस्टइंडीज की टीम के लिये यह साल कुछ खास नहीं रहा है और बांग्लादेश के खिलाफ करीबी जीत को छोड़ दिया जाये तो उसे सभी मैचों में निराशाजनक प्रदर्शन के चलते हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया की टीम का पलड़ा कैरिबियाई टीम पर भारी नजर आता है। अगर कंगारू टीम शनिवार को खेले जाने वाले मुकाबले में जीत हासिल करती है तो 8 अंक और बेहतर रन रेट के चलते सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली दूसरी टीम बन जायेगी।

साउथ अफ्रीका भी बना सकती है सेमीफाइनल में जगह

साउथ अफ्रीका भी बना सकती है सेमीफाइनल में जगह

गौरतलब है कि साउथ अफ्रीका की टीम ने विश्वकप में अब तक काफी शानदार प्रदर्शन किया है और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली करीबी हार के बाद हर मैच में जीत हासिल की है। साउथ अफ्रीका की टीम 6 अंक और +0.742 के नेट रन रेट के चलते इस समय तीसरे पायदान पर काबिज है, लेकिन उसके पास भी सेमीफाइनल में जगह बनाने का मौका है। ग्रुप 1 के बचे हुए मैचों की बात करें तो जहां पर ऑस्ट्रेलिया की टीम को अपना आखिरी मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ शनिवार 3 बजे से खेला जायेगा, तो वहीं पर साउथ अफ्रीका की टीम को इंग्लैंड के खिलाफ शाम 7 बजे से मैच खेलना है। ऐसे में जब साउथ अफ्रीका की टीम शाम को इंग्लैंड के खिलाफ मैदान पर उतरेगी तो उसके सामने समीकरण साफ होगा कि सेमीफाइनल में पहुंचने के लिये क्या करना है। अगर ऑस्ट्रेलिया की टीम हार जाती है तो साउथ अफ्रीका को बस एक जीत की दरकार होगी तो वहीं पर कंगारू टीम के जीतने के मामले में उसे नेट रन रेट बेहतर करने के लिये क्या करना होगा वह आंकड़ा साफ होगा। ऐसे में साउथ अफ्रीका की टीम के उसके हिसाब से प्लान कर सेमीफाइनल में जगह बनाने की ओर जा सकती है।

Story first published: Friday, November 5, 2021, 17:48 [IST]
Other articles published on Nov 5, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+