IPL 2020: MI की इन 3 गलतियों के चलते KXIP को मिली टूर्नामेंट की सबसे चर्चित जीत
नई दिल्लीः आईपीएल के सबसे रोमांचक और सबसे लंबे खेलों में से एक का नाटकीय रूप से अंत हुआ जहां KXIP ने एमआई को दूसरे सुपरओवर में हराया, क्योंकि इससे पहले ना केवल मैच टाई हुआ था बल्कि इसके बाद पहला सुपर ओवर भी टाई हो गया था। KXIP के लिए एक शानदार जीत ने साबित कर दिया कि यह टीम अपने आंकड़ों से कहीं बेहतर है और क्रिकेट का ये प्रारूप आखिरी बॉल तक का गेम है। इसलिए कयासों की बात जितनी कम की जाए उतना बेहतर है।
दूसरी ओर तीन हार और छह जीत के साथ, मुंबई प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने के काफी करीब है। हालांकि, वे उन मुद्दों पर काम करना चाहते हैं जिनके चलते उनको ये हार नसीब हुई। देखते हैं ऐसी कौन सी 3 अहम गलतियों पर हम बात कर सकते हैं-

1. कीरोन पोलार्ड से आगे क्रुणाल पांड्या को भेजना
MI के पास कीरोन पोलार्ड के साथ टूर्नामेंट में सबसे मजबूत मध्य क्रम में से एक है जहां पांड्या भाई भी अहम रोल अदा करत हैं। यह MI के लिए सेट बात रही है अगर दस ओवर से पहले तीसरा विकेट गिरता है तो क्रुणाल पांड्या क्रीज पर आते है और अगर 10 ओवर के बाद गिरता है, तो कीरोन पोलार्ड क्रीज पर आते हैं। हालाँकि, कीरोन पोलार्ड इस सीजन में कमाल की फॉर्म में हैं और उन्होंने इस खेल में भी 12 गेंदों पर नाबाद 34 रन बनाए। अगर एमआई ने त्रिनिदाद के बल्लेबाज को पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने का फैसला किया होता, तो वह अधिक प्रभाव डालता।
IPL 2020: 13 साल के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा, एक दिन में खेले गये 3 सुपरओवर
निश्चित तौर पर क्रुनाल को आत्मविश्वास देने के लिए ऊपर भेजा गया क्योंकि उनको अधिक मौके नहीं मिले थे लेकिन उन्होंने 30 गेंदों पर 34 रनों की धीमी पारी खेल दी जो क्रुनाल के लिए सही और मुंबई के लिए घातक साबित हुई।

2. अंत में कैच छोड़ना-
MI ने शानदार अंदाज में चीजों को वापस खींचा क्योंकि उन्होंने डेथ ओवरों में सेट केएल राहुल को आउट किया। वे डिफेंड के लिए भी तैयार दिख रहे थे, लेकिन उनके निराशाजनक क्षेत्ररक्षण ने उन्हें निराश कर दिया। अंतिम दो ओवरों में, MI ने दो महत्वपूर्ण कैच छोड़े, जिससे KXIP की ओर मैच रुख हुआ।

3. ट्रेंट बोल्ट ने दूसरा सुपर ओवर फेंका
ट्रेंट बाउल्ट को पावरप्ले में उनकी शानदार स्विंग गेंदबाजी के लिए जाना जाता है और वह इस सीजन में भी काफी प्रभावशाली रहे हैं। हालांकि, बाएं हाथ के तेज गेंदबाज एक विश्वसनीय डेथ बॉलर नहीं हैं और मैदान पर भी उनका एक आदर्श दिन नहीं था। कीवी स्पीडस्टर ने खेल में अपने चार ओवरों में 48 रन दिए।
इसके अलावा, क्रीज पर क्रिस गेल थे जिनके सामने बोल्ट का कोण से गेंदबाजी करने का एडवांटेज भी बेकार हो जाता है क्योंकि दोनों ही बाएं हाथ के खिलाड़ी थे। ऐसे में गेल के लिए बड़े शॉट के लिए जाना आसान हो जाता है। बोल्ट के खिलाफ कई कारणों के साथ, रोहित शर्मा को अपने लाइन-अप में एक और गेंदबाज नाथन कूल्टर नाइल के लिए जाना चाहिए था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
