For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

2 साल के इंतजार के बाद आखिरकार हुआ न्याय, इस महिला खिलाड़ी को मिलेगा अर्जुन अवॉर्ड

नई दिल्ली। भले ही भारतीय वेटलिफ्टर संजीता चानू को डोपिंग के दाग से मुक्त होने में 2 साल का इंतजार करना पड़ा, हालांकि उनका यह इंतजार उनके लिये फलदायक ही साबित हुआ। कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के लिये 2 बार गोल्ड मेडल जीतने वाली संजीता चानू को साल 2018 में ही खेलों में सर्वोच्च प्रदर्शन किये जाने पर दिया जाने वाले अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जाना था हालांकि संजीता चानू पर डोपिंग का आरोप लगने के बाद इसे रोक दिया गया था।

खेल मंत्रालय के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश के अनुसार संजीता चानू को 2018 का अर्जुन पुरस्कार अब दिया जायेगा। हाईकोर्ट ने इस मामले पर फैसला देते हुए पुरस्कार चयन समिति को इस महिला खिलाड़ी के नाम पर विचार करने को कहा था। साथ ही हाई कोर्ट ने अपना फैसले एक सीलबंद लिफाफे में रखने को कहा था जिसे चानू के डोपिंग के आरोपों से मुक्त होने की स्थिति में खोला जाना था।

और पढ़ें: विजडन ने जारी की सदी के टॉप टेस्ट प्लेयर्स की लिस्ट, सचिन, द्रविड़, लक्ष्मण का नाम गायब

खेल मंत्रालय के सूत्रों ने कहा, 'संजीता (चानू) को अंतरराष्ट्रीय महासंघ ने डोपिंग के सभी आरोपों से मुक्त कर दिया है। इसलिए हमें दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश का पालन करना होगा और अर्जुन अवॉर्ड के लिए उनके नाम पर विचार करना होगा।'

गौरतलब है कि अंतर्राष्ट्रीय भारोत्तोलन महासंघ (आईडब्ल्यूएफ) ने पिछले महीने ही संजीता चानू के खिलाफ लगे डोपिंग के आरोपों को हटाते हुए क्लीन चिट दी थी। उल्लेखनीय है कि संजीता चानू ने साल 2017 में अर्जुन अवॉर्ड के लिये उनके नाम की अनदेखी किये जाने के बाद दिल्ली हाई कोर्ट में रिट दायर की थी। इसी दौरान मई 2018 में उन्हें डोपिंग के मामले में बैन किया गया था।

दिल्ली हाई कोर्ट ने उसी साल अगस्त में अपने आदेश में समिति को पुरस्कार के लिए उनके नाम पर विचार करने का निर्देश दिया था। मणिपुर की यह वेटलिफ्टर इस दौरान मानसिक परेशानी का सामना करने के लिए आईडब्ल्यूएफ से मुआवजा मांगने की योजना बना रही हैं। आईडब्ल्यूएफ ने विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) की सिफारिश के आधार पर चानू को आरोप मुक्त किया था जिसके बाद राष्ट्रीय महासंघ ने खेल मंत्रालय को पत्र लिखकर हाई कोर्ट के आदेश का पालन करने को कहा।

और पढ़ें: युवराज के नक्शे कदम पर चलेगा यह भारतीय खिलाड़ी, विदेशी लीग में खेलने के लिये लेगा संन्यास

भारतीय भारोत्तोलन महासंघ के महासचिव ने भी पीटीआई को पुष्टि की है कि चानू को अर्जुन अवॉर्ड मिलेगा। अधिक जानकारी दिए बिना उन्होंने कहा, 'इसकी पुष्टि हो चुकी है, संजीता को 2018 का अर्जुन पुरस्कार मिलेगा।'

26 साल की चानू ने 2014 और 2018 में लगातार दो राष्ट्रमंडल खेलों में क्रमश: 48 और 53 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीते थे। उन्होंने 2016 और 2017 में अर्जुन अवॉर्ड के लिए आवेदन किया था लेकिन दोनों मौकों पर उनकी अनदेखी की गई।

Story first published: Friday, June 26, 2020, 18:32 [IST]
Other articles published on Jun 26, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+