बहुत बड़ा है IPL से मिलने वाला पैसा, जॉनी बेयरस्टो ने कहा- खिलाड़ियों को लीग में जाने से रोक नहीं सकते
नई दिल्लीः इंग्लैंड की टीम ने पिछले कुछ दिनों में खिलाड़ियों के रोटेशन को लेकर एक अलग नजरिया प्रस्तुत किया है। इंग्लैंड टीम का फलसफा कुछ इस तरह से है कि चाहे टीम हारे या जीते लेकिन रोटेशन सिस्टम में छेड़छाड़ नहीं करनी है। टीम अपने स्टार खिलाड़ियों को लगातार आराम देने के नाम पर टीम से बाहर कर रही है, भले ही उस खिलाड़ी ने अंतिम मैच में मैच जिताने वाला प्रदर्शन किया हो। यही वजह है कि दुनिया के दो मौजूदा महान टेस्ट गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड और जेम्स एंडरसन अब एक साथ कभी कभी ही नजर आते हैं। शायद पिंक बॉल टेस्ट में ये दोनों फिर से साथ नजर आने वाले हैं।

इंग्लैंड की रोटेशन पॉलिसी और IPL-
लेकिन इंग्लैंड के इस रवैये की हाल में ही तीखी आलोचना हुई है। खुद पूर्व इंग्लिश क्रिकेटरों का कहना है कि यह बेतुकी बात है आप खिलाड़ियों को जबरदस्ती आराम देकर उनकी और टीम की लय खराब कर रहे हो।
मोइन अली और जोस बटलर को भारत से वापस इंग्लैंड भेज दिया गया है और उनको अब यहां तब बुलाया जाएगा जब वनडे और टी20 मैच शुरू होंगे।
इंग्लैंड ये सब इसलिए भी करता रहा है क्योंकि खिलाड़ियों से वर्कलोड कुछ कम होता रहे और वे आईपीएल जैसी लुभावनी लीग में जाकर खेल सकें।
IPL 2021: टॉम एंड जेरी' एक ही टीम में, चहल ने किया मैक्सवेल का RCB में स्वागत

'कोई भी आईपीएल कॉन्टैक्ट मिस नहीं करना चाहता'
जॉनी बेयरस्टो भी भारत में पहले दो टेस्ट में केवल इसलिए चूक गए थे क्योंकि उनको भी पहले श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट खेलने के बाद इंग्लैंड भेज दिया गया था। उन्होंने हाल ही में इस मामले पर अपने विचार साझा किए। बेयरस्टो ने स्वीकार किया कि आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट्स को कोई भी क्रिकेटर मिस नहीं करना चाहता।
बेयरस्टो ने बताया कि किसी के लिए आईपीएल को सिर्फ इसलिए इनकार करना संभव नहीं है क्योंकि वे टेस्ट क्रिकेट खेल रहे हैं।

आप आईपीएल खेलने से खिलाड़ियों को रोक नहीं सकते- बेयरस्टो
बेयरस्टो ने तीसरे टेस्ट से पहले एक आभासी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, "देखो, मुझे लगता है कि यह खेल का हिस्सा और पार्सल है। ऐसे लोग हैं जिनके पास सफेद-बॉल कॉन्ट्रैक्ट्स और रेड-बॉल कॉन्ट्रैक्ट्स हैं और फिर वे लोग हैं जिनके पास दोनों हैं। मुझे लगता है कि जो लोग सफेद गेंद वाले फॉर्मेट में खेलते हैं, वे आईपीएल में जाना चाहेंगे और आप उन्हें जाने से नहीं रोक सकते हैं। "
बेयरस्टो खुद सनराइजर्स हैदराबाद का प्रतिनिधित्व करेंगे, जहां वह फ्रेंचाइजी के महत्वपूर्ण बल्लेबाजों में से एक हैं। वह डेविड वार्नर और केन विलियमसन के साथ मिलकर हैदराबाद के लिए ओवरसीज खिलाड़ियों का कोर ग्रुप बनाते हैं।
वह अपना तय रेस्ट करके इंग्लैंड टीम में वापस आ गए हैं और उनसे अंतिम दो टेस्ट और सीमित ओवरों के मैच खेलने की उम्मीद है। बेयरस्टो ने इस दौरान क्वारेंटाइन के संघर्षों के बारे में बात की जो की बीच में आराम लेने को और भी समझदारी भरा बनाता है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
