
सिर पर तेज वार से हुई माैत
जी हां, रिपोर्ट से पता चला है कि सागर के सिर पर किसी तेज धार वाले हथियार से सिर पर वार नहीं किया गया था। यानी कि हाॅकी, लाठी, बेसबॉल या बैट किसी ऐसे ही हथियार से सागर के सिर पर हमला किया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार, सिर पर गहरी चोट आने के कारण सागर की माैत हुई। बाबू जगजीवन राम मेमोरियल अस्पताल (बीजेआरएम) के डॉक्टरों का मानना है कि शरीर पर मिले सभी निशान मौत से पहले के हैं।
सुशील कुमार ने खुद डुबोया अपना नाम, आपको 2016 का विवाद याद तो होगा

शरीर पर कई जगह मिले नीले निशान
रिपोर्ट बताती है कि सागर के शरीर पर कई जगह नीले निशान थे। सिर से लेकर घुटने तक निशान पाए गए हैं। उसके घाव इतने गहरे हैं कि हड्डियां भी टूट चुकी हैं। रिपोर्ट के मुताबिक विसरा और ब्लड सैंपल को जांच के लिए सील कर दिया गया है। सागर, जो 97 किलोग्राम ग्रीको-रोमन वर्ग में प्रतिस्पर्धा करते थे, को 4 मई को छत्रसाल स्टेडियम की पार्किंग के अंदर दो समूहों के बीच हाथापाई में अपनी जान गंवानी पड़ी। पहलवान सागर को 5 मई को सुबह 2:52 बजे नजदीकी बीजेआरएम अस्पताल ले जाया गया और फिर उन्हें ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां सुबह 7:15 बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
सागर की मां बोलीं- सुशील कुमार को फांसी दो, वो गुरु कहलाने के लायक नहीं है

सुशील से की जा रही है पूछताछ
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम सुशील कुमार को आज (मंगलवार) सागर राणा की हत्या की जांच के तहत नई दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में ले गई। सुशील को मंगलवार तड़के 4 बजे घटना स्थल पर ले जाया गया। 2 बार के ओलंपिक पदक विजेता सुशील को आगे की जांच के लिए उनके मॉडल टाउन स्थित आवास भी ले जाया गया। सुशील कुमार को पुलिस हिरासत में 6 दिन की रिमांड पर लेने के बाद पुलिस ने सोमवार को करीब 4 घंटे तक पूछताछ की। सुशील और उसके सहयोगी अजय कुमार को सागर राणा की हत्या में कथित संलिप्तता के आरोप में रविवार सुबह दिल्ली के मुंडका इलाके से गिरफ्तार किया गया।


Click it and Unblock the Notifications
