जैसे ही रियो ओलंपिक नज़दीक आ रहा है, वैसे ही लोगों में उत्साह की लहर भी बढ़ रही है। खासतौर, पर भारतीयों की बात करें तो वे काफी उत्साहित हैं। इसकी एक वजह यह भी है कि इस बार ओलंपिक में जाने वाली भारतीय टीम में पहली बार सबसे अधिक खिलाड़ी जा रहे हैं। खिलाड़ियों की बड़ी संख्या के लिहाज़ से देखा जाए तो उम्मीदें भी ज़्यादा हैं।
रियो ओलंपिक में हिस्सा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभकामनाओं समेत भारतीय खिलाड़ियों को विदा किया। इसके बाद अब देशवासियों ने भारतीय टीम की हौसलाफ़जाई का मोर्चा संभाला है। सौरव गांगुली ने इस भारतीय क्रिकेटर के बारे में कहा कि यह बनेगा भारतीय क्रिकेट का सर्वकालिक खिलाड़ी
सोशल मीडिया, खासतौर पर ट्विटर पर लोगों का जबरदस्त समर्थन देखने को मिल रहा है। #KheloIndia हैशटैग आज इतने अधिक लोगों ने ट्वीट किया कि यह लगभग दिनभर टॉप ट्रेंड में शुमार रहा। देशभर से खिलाड़ियों को लोग कैसे-कैसे अपने बधाई संदेश दे रहे हैं, देखिए नीचे दिए गए इन कुछ ट्वीट्स में :
Launched Digital Campaign to wish Indian Olympians. Tweet #KheloIndia & tag @IndiaSports to change DP to Tri Colors. pic.twitter.com/1oD1dfaC9O
— Vijay Goel (@VijayGoelBJP) August 2, 2016
राज्यसभा में बीजेपी सांसद विजय गोयल ने भारतीय ओलंपिक टीम को बधाई देते हुए डिजिटल कैंपेन लॉन्च किया और सभी से अपनी प्रोफाइल पिक्चर को तिरंगे की शक्ल देने की अपील की।
India's first gymnastics entree after 52 years, 22 yr old Dipa has increased our medal hopes at Rio. Best wishes #KheloIndia @IndiaSports
— Ankita Lal (@iAnkitaLal) August 2, 2016
Use the hashtag #KheloIndia to cheer Indian athletes at #RioOlympics2016: Sports Minister @VijayGoelBJP pic.twitter.com/sJJgevPqq7
— PIB India (@PIB_India) August 2, 2016
#KheloIndia #RioOlympics2016 ओलंपिक में जाने वाले सभी भारतीय खिलाड़ियों को ढ़ेर सारी शुभकामनाएँ। "चक दे इंडिया" "भारत माता की जय"
— Vibhash kumar (@vibhashk23) August 2, 2016