IPL 2020: डेथ ओवर्स में बुरा है इन टीमों का हाल, जीत की दहलीज पर पहुंच हार जाती है मैच
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में अब तक 13 मैच खेले जा चुके हैं और साल 2020 की तरह इस साल का यह टूर्नामेंट भी कुछ अलग अंदाज में नजर आया है। अब तक के सीजन में जो टीमें पिछले 12 सालों में लगातार शानदार प्रदर्शन करती नजर आई थी वह इस सीजन प्वाइंटस टेबल में नीचे नजर आ रही हैं, वहीं जिन टीमों को अब तक अपने पहले खिताब का इंतजार है वह अभी तक प्वाइंटस टेबल में काफी ऊपर नजर आ रही हैं। इस दौरान कई टीमों ने इस साल युवा भारतीय खिलाड़ियों पर दांव लगाया है लेकिन इसके बावजूद कुछ टीमें जो कि काफी मजबूत नजर आ रही है वही कई बार आखिरी ओवर्स में जीत के पास पहुंच कर मैच गंवा दे रही हैं।
और पढ़ें: CSK vs SRH: महज 23 गेंदों में प्रियम गर्ग ने ठोंका अर्धशतक, लगाई रिकॉर्डों की झड़ी
यही कारण है कि आईपीएल 13 के पहले 10 मैचों के दौरान ही फैन्स को दो बार सुपरओवर देखने को मिल गया। आईपीएल में इस सीजन कई टीमों के साथ एक समस्या देखने को मिली हैं कि शुरुआत में अच्छी गेंदबाजी करने के बाद टीमों ने डेथ ओवर्स (आखिरी के 5 ओवर्स) में सबसे ज्यादा रन देने का काम किया है। आइये अब तक खेले गये मैचों के अनुसार उन टीमों पर नजर डालें जिनका डेथ ओवर्स में खस्ता हाल है।
और पढ़ें: CSK vs SRH: एक बार फिर सुपरमैन की तरह डुप्लेसिस ने पकड़ी बॉल, इस सीजन 3 बार ले चुके हैं अनोखा कैच

डेथ ओवर्स में पंजाब-आरसीबी की टीम के हैं बुरे हाल
इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में डेथ ओवर्स (16-20) के दौरान सबसे खराब गेंदबाजी वाली टीमों की बात करें तो इसमें किंग्स इलेवन पंजाब की टॉप पर काबिज है, जिसने अब तक खेले गये 4 मैचों में 15.33 की इकॉनमी से रन देने का काम किया है, जिसका मतलब है कि पंजाब की टीम के खिलाफ डेथ ओवर्स में करीब 75-90 रन बनते हैं।
वहीं इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर विराट कोहली की कप्तानी वाली आरसीबी दूसरे नंबर पर काबिज है जिसके लिये डेथ ओवर्स की गेंदबाजी सिर्फ इस सीजन नहीं बल्कि पिछले कई सीजन से परेशानी का सबब बन रही है। आरसीबी ने इस सीजन खेले गये 3 मैचों के दौरान डेथ ओवर्स में 13.70 की इकानमी से रन दियै हैं, जिसका मतलब है कि टीमें आखिरी 5 ओवर्स में आरसीबी के खिलाफ औसतन (68-80) रन बना रही हैं।

राजस्थान-मुंबई का भी बुरा है हाल
वहीं इस सीजन अब तक बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन करने वाली राजस्थान रॉयल्स की टीम का नाम भी इस फेहरिस्त में शामिल है और वो तीसरे नंबर पर काबिज हैं, जिसने अब तक खेले गये 3 मैचों के दौरान 11.60 की इकॉनमी से डेथ ओवर्स में लुटाने का काम किया है, जिसका मतलब है कि आखिरी के ओवर्स में टीमें राजस्थान के खिलाफ 60-70 रन बटोरने का काम कर रही हैं। वहीं मुंबई की टीम भी इस फेहरिस्त में 10.76 की औसत से डेथ ओवर्स में रन लुटा रही है और इस फेहरिस्त में चौथे नंबर पर काबिज हैं। मुंबई की टीम ने अब तक खेले गये 4 मैचों में करीब 55-65 रन देने का काम किया है।

सबसे किफायती रही है दिल्ली-कोलकाता की टीम
वहीं आईपीएल में अगर डेथ ओवर्स में सबसे किफायती गेंदबाजी करने वाली टीम की बात करें तो उसमें दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का नाम आता है जिसने अब तक 9.33 और 9.20 की इकॉनमी से रन दिये हैं। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 9.93 और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 9.38 की इकॉनमी रेट से रन लुटाने का काम किया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications