World Athletics Championship में अनु ने तोड़ा नेशनल रिकॉर्ड, फाइनल में पहुंची
नई दिल्ली। भारतीय महिला भाला फेंक एथलीट अनु रानी ने दोहा में जारी विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में नया नेशनल रिकॉर्ड बनाते हुए फाइनल में जगह बनाने में कायमाब रहीं। वर्ष 2014 की एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता अनु ने चैंपियनशिप में सोमवार को अपना खुद का पुराना रिकॉर्ड (62.34) तोड़ते हुए ग्रुप-ए के क्वॉलीफायर में 62.43 मीटर का थ्रो फ्रेंक कर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया और क्वॉलीफायर में पांचवें स्थान पर रहते हुए फाइनल के लिए क्वॉलीफाई किया।
इस साल अप्रैल में 23वीं एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में रजत पदक जीतने वाली अनु ने अपने पहले प्रयास में 57.05, दूसरे में 62.43 (राष्ट्रीय रिकॉर्ड) और तीसरे प्रायस में 60.50 का थ्रो फेंका।
और पढ़ें: IND vs SA: यह 5 साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी रोक सकते हैं भारत का विजय रथ, रहना होगा सावधान
27 साल की अनु ने इससे पहले इस साल मार्च में पटियाला में हुए फेडरेशन कप में राष्ट्रीय रिकार्ड 62.34 मीटर का थ्रो फेंककर राष्ट्रीय रिकार्ड स्थापित किया था।
इससे पहले भारत की अंजलि देवी यहां जारी विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में 400 मीटर के फाइनल में जगह बनाने से चूक गईं। अंजलि 400 मीटर दौड़ हीट में छठे स्थान पर रहीं। वह 52.33 सेकेंड का ही समय निकाल पाई और 400 मीटर के फाइनल में जगह नहीं बना पाई।
और पढ़ें: IND vs SA: इन 3 बड़ी चुनौतियों से जूझ रही है भारतीय टीम, हार की कगार जा सकती है विराट सेना
इस बीच, अर्चना भी महिलाओं की 200 मीटर दौड़ में हीट-2 में आठवें स्थान पर रहीं। वह 23.65 सेकेंड का ही समय निकाल पाई और फाइनल के लिए क्वालीफाई करने से वंचित रह गईं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
