IPL 2020: मनदीप-गेल की पारी के दम पर पंजाब को मिली 5वीं जीत, KKR को 8 विकेट से रौंदा
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का 46वां मैच किंग्स इलेवन पंजाब और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया, जहां पर टूर्नामेंट से लगभग बाहर हो जाने के बाद वापसी करने वाली पंजाब की टीम ने लीग में अपनी लगातार 5वीं जीत हासिल की और प्लेऑफ की रेस में बने रहते हुए 12 अंक हासिल कर लिये। पंजाब की टीम ने कोलकाता की टीम को आज हर विभाग में पीटते हुए 8 विकेट से जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही पंजाब की टीम अंकतालिका में चौथे नंबर पर पहुंच गई है।
शारजाह के मैदान पर पहले खेलते हुए किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पंजाब की टीम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए कोलकाता की टीम को 149 रनों पर सीमित कर दिया। हालांकि केकेआर की इस पारी के दौरान सिर्फ शुबमन गिल (57), इयोन मोर्गन (40) और लॉकी फर्ग्यूसन (24) ही दहाई के आंकड़े को पार कर सके। जबकि टीम के 8 बल्लेबाज सिर्फ 22 रन बनाकर वापस पवेलियन लौटे।
और पढ़ें: बड़ी खबर: BCCI ने किया ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिये भारतीय टीम का ऐलान, वरुण चक्रवर्ती को मिली जगह
वहीं किंग्स इलेवन पंजाब के लिये कप्तान केएल राहुल और मनदीप सिंह ने एक बार फिर अच्छी शुरुआत दी और पहले विकेट के लिये 47 रनों की साझेदारी की। वरुण चक्रवर्ती ने केएल राहुल को 28 रन के स्कोर पर LBW कर पहला झटका दिया तो क्रिस गेल (51) और मनदीप सिंह ( नाबाद 66) ने अर्धशतकीय पारियां खेल कर अपनी टीम को लगातार पांचवी जीत दिलाई।
क्रिस गेल ने इस सीजन अपना 5वां मैच खेलते हुए तीसरा अर्धशतक लगाया तो वहीं निजी जीवन में पिता की मौत के बाद से कठिन समय से गुजर रहे मनदीप सिंह ने अपने आईपीएल करियर का छठा अर्धशतक लगाया। मनदीप ने अपने अर्धशतक को अपने पिता को समर्पित करते हुए जश्न मनाया।
और पढ़ें: IPL 2020: पंजाब की गेंदबाजी के आगे पस्त हुई KKR, 8 खिलाड़ियों से बने सिर्फ 22 रन
किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने 2015 के बाद पहली बार हुआ है कि किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने दूसरे चरण में 2 से ज्यादा मैच जीतने का काम किया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications