अर्जुन अवॉर्ड मिलने के बाद ईशांत शर्मा ने बताई अपने संन्यास की तारीख
नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के लिये 13 सालों तक शानदार प्रदर्शन और कड़ी मेहनत करने के बाद तेज गेंदबाज इशांत शर्मा को शनिवार को अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया। राष्ट्रपति की ओर से पुरस्कार प्राप्त करने के बाद तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने कहा कि वह तब तक शीर्ष स्तर का क्रिकेट खेलेंगे जब तब उनका शरीर साथ देगा। उल्लेखनीय है कि इशांत शर्मा ने भारत के लिये साल 2007 में टेस्ट और वनडे में डेब्यू किया था और साल 2008 में अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय टी20 मैच खेला था और मौजूदा समय में भारतीय टेस्ट टीम के अहम सदस्य हैं।
और पढ़ें: IPL 2020 के लिये BCCI ने अनअकेडमी को बनाया अपना ऑफिशियल पार्टनर
अर्जुन अवॉर्ड मिलने के बाद शुक्रिया करते हुए इशांत ने कहा,'मुझे बहुत कम उम्र में क्रिकेट के लिए अपने जुनून का एहसास हुआ और तब से मैं हर दिन अपना शत प्रतिशत प्रयास कर रहा हूं। अपने खेल को बेहतर बनाने के लिए मैंने जो भी कदम उठाए है, उसका उद्देश्य भारत का नाम और ऊंचा करना होता है।'
इस दौरान इशांत शर्मा ने यह भी बताया कि वह अभी कब तक अपना अंतर्राष्ट्रीय करियर खेलना जारी रखेंगे।
और पढ़ें: IPL 2020 के लिये BCCI ने कराया 1988 लोगों का कोरोना टेस्ट, 13 लोग पॉजिटिव

इशांत ने बताया कब लेंगे क्रिकेट से संन्यास
उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर पर साझा किए इस बयान में कहा कि जब तक मेरा शरीर अनुमति देगा, तब तक मैं ऐसा करता रहूंगा, और अगर भगवान की कृपा रही तो उसके बाद भी यह जारी रहेगा।
भारत के लिए 97 टेस्ट, 80 एकदिवसीय और 14 टी-20 अंतरराष्ट्रीय खेलने वाले ईशांत उन 27 खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्हें इस साल अर्जुन पुरस्कार के लिए चुना गया है।

अर्जुन अवॉर्ड के लिये किया धन्यवाद
वह हालांकि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के लिए देश से बाहर होने के कारण शनिवार को हुए ऑनलाइन पुरस्कार समारोह में भाग नहीं ले सके।
उन्होंने कहा,'मैं इस मान्यता के लिए (खेल) मंत्रालय को तहेदिल से धन्यवाद देता हूं। आखिर में, इस यात्रा को आगे बढ़ने में मदद और समर्थन के लिए बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) का शुक्रिया। मैं अर्जुन अवॉर्ड के सभी विजेताओं को बधाई देना चाहूंगा।'

इशांत के साथ रोहित को भी मिला खेल पुरस्कार
ईशांत आईपीएल के 13वें सत्र के लिए यूएई में है। वह 19 सितंबर से शुरू होने वाले टूर्नामेंट में दिल्ली कैपिटल्स का प्रतिनिधित्व करेंगे। ईशांत के अलावा सीमित ओवरों के प्रारूप में राष्ट्रीय टीम के उप-कप्तान रोहित शर्मा को देश के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया, जबकि महिला टीम की ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने अर्जुन पुरस्कार हासिल किया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
