World Wrestling Championship के सेमीफाइनल में पहुंचे दीपक, राहुल, पुनिया ने ओलिम्पिक में बनाई जगह

नई दिल्ली। भारतीय पलवान दीपक पुनिया ने विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है और इसके साथ ही वह 2020 के टोक्यो ओलिम्पिक में जगह बनाने वाले चौथे भारतीय पहलवान बन गए। दीपक पुनिया ने 86 किलोग्राम भारवर्ग के एक बेहद करीबी क्वार्टर फाइनल मुकाबले में कोलंबिया के कार्लोस मेंडेज को 7-6 से पराजित कर टोक्यो ओलिम्पिक का टिकट हासिल किया। इस जीत के साथ ही दीपक पुनिया ने विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में भारत की पदक की उम्मीदों को और पक्का कर दिया है। पुनिया टोक्यो ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई करने वाले चौथे भारतीय पहलवान बन गए हैं। इससे पहले विनेश फोगाट, बजरंग पुनिया और रवि दहिया अपने-अपने भारवर्ग में ओलम्पिक कोटा हासिल कर चुके हैं।

पुनिया और मेंडेज के बीच मुकाबला बहुत कड़ा रहा और भारतीय खिलाड़ी ने आखिरी मिनट में टेकडाउन के जरिए अंक हासिल करते हुए जीत दर्ज की। सेमीफाइनल में पुनिया का सामना स्विट्जरलैंड के स्टेफन रिचमूथ से होगा। इससे पहले, प्री-क्वार्टर फाइनल में 86 किलोग्राम भारवर्ग के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। प्री-क्वार्टर फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए पुनिया ने तजाकिस्तान के बखोदुर कोदीरोव को 6-0 से पराजित किया।

और पढ़ें: Birthday Spl: टी 20 में 959 छक्के लगा चुके हैं क्रिस गेल, जानें क्यों खुद को कहते हैं यूनिवर्स बॉस

पुनिया शुरू से ही अपने प्रतिद्वंद्वी पर हावी नजर आए। मुकाबले में पहले राउंड की समाप्ती पर वह 3-0 से आगे रहे। दूसरे राउंड में भी पुनिया ने अपना स्तर गिरने नहीं दिया और तीन अंक हासिल करते हुए मुकाबला जीत लिया।

पुनिया के अलावा भारत के पहलवान राहुल अवारे विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले दूसरे भारतीय पहलवान बन गए हैं जबकि जितेन्द्र को क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। राहुल अवारे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 61 किलोग्राम भारवर्ग के क्वार्टर फाइनल में कजाकिस्तान के रासूल कालिएव को 10-7 से हराया।

मुकाबला बेहद कड़ा रहा और पहले राउंड की समाप्ति तक कालिएव ने 3-2 की बढ़त बना रखी थी। हालांकि, दूसरे राउंड में अवारे ने दमदार खेल दिखाया और जल्दी-जल्दी अंक हासिल करते हुए मुकाबला जीत लिया।अंतिम-4 में उनका सामना जॉर्जिया के बेका लोमताजे के खिलाफ होगा।

और पढ़ें: ऋषभ पंत नहीं है टीम इंडिया की पहली पसंद, इन 3 खिलाड़ियों पर है नजर

दूसरी ओर, 79 किलोग्राम भारवर्ग के क्वार्टर फाइनल में जितेन्द्र को हार झेलनी पड़ी। स्लोवाकिया के तैमूरज सल्काजानोव ने जितेन्द्र को 4-0 से पराजित किया। जितेन्द्र अब उम्मीद करेंगे कि स्लोवाकिया का खिलाड़ी फाइनल में पहुंच जाए ताकि उन्हें रेपचेज में खेलने का मौका मिले और वह कांस्य पदक जीतने की उम्मीद को जिंदा रख सकें।

Story first published: Saturday, September 21, 2019, 15:34 [IST]
Other articles published on Sep 21, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+