CWG: कुश्ती में राहुल अवारे ने जीता सोना, भारत की झोली में अबतक 13 गोल्ड
कॉमनवेल्थ गेम्स में बबीता कुमारी की हार के कुछ ही देर बाद राहुल अवारे ने देश को 13वां गोल्ड दिला दिया। फ्रीस्टाइल कुश्ती के 57 किग्रा वर्ग में राहुल ने कनाडा के पहलवान स्टीवन ताकाहाशी को 15-7 से हराकर भारत को एक और गोल्ड दिलाया। वहीं दंगल गर्ल बबीता कुमारी के फाइनल मैच पर सभी की नजरें थीं लेकिन उन्हें हार मिली और सिल्वर से बबीता को संतोष करना पड़ा।
गोल्ड मेडल जीतते ही राहुल ने तिरंगा लिया और 'भारत माता की जय' कहकर दौड़े। दर्शकों में उत्साह देखते ही बनता था। कुश्ती में आज भारत को पहला गोल्ड मिला।
बबीता कुमारी कनाडा की पहलवान डायना विकर से पार नहीं पा सकीं। बबीता को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। दंगल गर्ल ने यह मुकाबला 2-5 गंवाया। अब कुश्ती में राहुल अवारे और सुशील कुमार पर नजरें टिकी हैं, जो फाइनल में उतरेंगे। किरण ब्रॉन्ज के लिए मुकाबला करेंगी।
आज कुश्ती में कुल 8 पदक दांव पर लगे हैं। चार पदक महिला और पुरुष वर्ग की अलग-अलग कैटेगिरी में दांव पर लगे हैं। अगले दौर की लड़ाई जीतते रहने पर कुछ पदक की जंग और तैयार हो सकती हैं। अब देखने वाली बात यह होगी कि आठवें दिन भारतीय खिलाड़ी पदकों की संख्या कहां तक लेकर जाते हैं।
सुशील कुमार ने पुरुषों के 74 किग्रा इवेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। सेमीफाइनल में सुशील ने ऑस्ट्रेलिया के कोनोर इवांस ने 4-0 से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया। इससे पहले सुशील कुमार ने क्वॉर्टर फाइनल में पाकिस्तान के मोहम्मद बट को 4-0 से मात दी। भारत के कुल पदकों की संख्या अब 27 हो गई है। इसमें 13 गोल्ड, 6 रजत और 8 कांस्य पदक शामिल है।
ये भी पढ़ें: CWG: फाइनल में हारीं बबीता कुमारी, सिल्वर से करना पड़ा संतोष
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
