Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Video: एबी डिविलियर्स के तूफान में उड़ गई ये टीम, 19 गेंदों में ठोका अर्धशतक

नई दिल्ली। दुनिया के सबसे विस्फोटक बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने एक बार फिर से बल्ले से तूफान मचाया है। डिविलियर्स ने अपने देश के क्रिकेट टूर्नामेंट 'रैम स्लैम टी-20 लीग' में टाइटंस की ओर से खेलते हुए सिर्फ 19 गेंदों पर अर्धशतक ठोक दिया। डिविलियर्स के तूफानी अर्धशतक की बदौलत उनकी टीम ने 140 रनों के मिले लक्ष्य को 12वें ओवर में ही हासिल कर लिया।

बारिश से प्रभावित मैच 15-15 ओवर के मैच में पहले खेलते हुए लायंस ने 15 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 127 रन बनाए। टीम के लिए सर्वाधिक रन हेंडिक्स ने बनाए जिन्होंने 42 गेंदों पर 67 रनों की पारी में आठ चौके और दो छक्के जड़े।

डकवर्थ-लुइस नियम के अनुसार, टाइटंस को 135 रनों का लक्ष्य दिया गया था। जब डिविलियर्स बल्लेबाजी करने आए तब बहुत तेजी से रन बनाने की आवश्यकता थी। उन्होंने 19 गेंदों में अर्धशतक बनाकर टीम को जीत की तरफ बढ़ा दिया। उनके साथ एल्बी मोर्कल ने भी एक चौका और पांच छक्कों की मदद से 16 गेंदों पर नाबाद 41 रन बनाए। इन दोनों ने सिर्फ 31 गेंदों में 85 रन की साझेदारी कर टाइटंस को जीत दिला दी।

बता दें कि जनवरी में भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका का दौरा करने वाली है। ऐसे में डिविलियर्स का तूफानी अंदाज में लौटना टीम इंडिया के लिए भारी पड़ सकता है।

इसे भी पढ़ेंः- एशिया कपः नेपाल के बाद बांग्लादेश से भी हारी टीम इंडिया, पहले ही दौर में हुई बाहर

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 19:37 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+