For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

अब WWE रिंग में नजर नहीं आयेंगे 'द अंडरटेकर', किया संन्यास का ऐलान

WWE Superstar The Undertaker announces the retirement form the WWE Ring | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट के दिग्गज पहलवान अंडरटेकर ने अपने फैन्स का धन्यवाद करते हुए रविवार को WWE से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। अंडरटेकर ने अपने संन्यास का ऐलान करते हुए कहा कि अब उनके लिये रिंग में और कुछ हासिल करने को बाकी नहीं रहा है। 1990 से WWF के रिंग में उतरकर अपने फैन्स का मनोरंजन करने वाले अंडरटेकर ने अपने संन्यास का ऐलान उनके जीवन पर आधारित हाल ही रिलीज में हुए डॉक्यूमेंट्री सीरीज 'द लास्ट राइड' में किया।

अंडरटेकर ने अपने करियर के दौरान हर चैम्पियनशिप और लगभग हर पॉसिबल इवेंट में जीत दर्ज की है और Wrestlemania के दौरान उनके लगातार मैच जीतने की लय हाल ही में खत्म हुई जब रेसलमेनिया 33 में उनका सामना रोमन रेन्स के खिलाफ हुआ था। हालांकि इसको लेकर अंडरटेकर ने कहा कि वह करियर के उस प्वाइंट पर हैं जहां अब उनके अंदर के योद्धा को आराम करना चाहिये। रिंग में अब और कुछ भी हासिल करने के लिये नहीं बचा है।

और पढ़ें: नहीं रहे 157 मैच में 750 विकेट चटकाने वाले भारतीय गेंदबाज, 77 की उम्र में हुआ निधन

उन्होंने कहा,' खेल बदल गया है। वक्त आ गया है कि नये लोगों को मौका दिया जाये। मुझे यह वक्त सबसे सही लगा। इस डॉक्यूमेंट्री ने मेरी आंखे खोलने का काम किया है और मुझे बड़ी तस्वीर देखने में मदद की है। इसके चलते मेरा खुद के प्रति पिछले कुछ सालों में किये गये प्रदर्शन पर नजरिया बदल गया है। मुझे लगता है कि रिंग के अंदर से ज्यादा अब मैं बाहर रहकर ज्यादा अच्छा कर सकता हूं। मैं आखिरकार उस जगह पर हूं जहां पर मुझे खुद को स्वीकार कर लेना चाहिये।

अंडरटेकर ने कहा कि उनके हिसाब से उन्होंने अपने करियर को अच्छी तरह से सेंड ऑफ कर दिया है। हालांकि अगर वह रिंग में दोबारा कभी उतरेंगे तो वह सिर्फ आपातकाल में होगा या फिर विंस मैकमोहन के जोर देने पर।

और पढ़ें: बंगाल क्रिकेट संघ पर भड़के अशोक डिंडा, कहा- सुशांत की तरह मुझे भी किया किनारे

आपको बता दें कि रेसलमेनिया 33 में रोमन रेंस के साथ हुए मैच के बाद अंडरटेकर ने अपनी कोट, टोपी और ग्लव्स को रिंग में ही रख कर चले गये थे जिसके बाद फैन्स को लगा कि शायद वो अब कभी भी उन्हें रिंग में दोबारा नहीं देख पायेंगे। अंडरटेकर ने अपनी ड़ॉक्यूमेंट्री द लास्ट राइड में अपने करियर के बारे में बताया कि उनके लिये यह सफर कितना मुश्किल रहा है।

Story first published: Wednesday, June 24, 2020, 15:05 [IST]
Other articles published on Jun 24, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+