VIDEO: WWE रेसलर रोमन रेंस की पहली फिल्म का 'ट्रेलर' हुआ रिलीज, सामने आए खतरनाक 'एक्शन'
नई दिल्ली। ल्यूकीमिया बीमारी से लड़ने के बाद WWE कंपनी के सबसे अहम रेसलरों में से एक रोमन रेंस अब फिल्म इंडस्ट्री में धमाल मचाते हुए दिखाई देंगे। फैंस ने उनको अभी तक रिंग में ही 'सुपरपंच' के साथ विरोधियों को धोते हुए दैखा है लेकिन अब हाॅलीवुड के गलियारों में भी उनके एक्शन तहलका मचाने को तैयार हैं। पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस की पहली फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसमें कई खतरनाक एक्शन सामने आए।
फिर भी फैंस हैं निराश
रोमन फास्ट एंड फ्यूरियस फ्रेंचाइजी की फिल्म 'हॉब्स एंड शॉ' में रोल निभाते दिखाई देंगे। फिल्म का जब पहला ट्रेलर रिलीज हुआ था तो उसमें द राॅक ज्यादातर दिखाई देते हैं, जबकि रोमन रेंस का फेस ज्यादा सामने नहीं आता। इससे सोशल मीडिया पर फैंस निराश भी दिखे। लेकिन हो सकता है कि डायरेक्टर ने रोमन रेंस को ना दिखाकर दर्शको में दिलचसपी बढ़ाना चाही हो। परंतु इसका जब दूसरा ट्रेलर सामने आया तो उसमे रोमन फाइट करते दिखाई दे रहे हैं।
मैच के दाैरान इन ओवरों के समय धोनी करते हैं कप्तानी, कोहली ने किया खुलासा
|
क्या है रोमन का रोल
यह फिल्म इसी साल अमेरिका में 2 अगस्त को रिलीज होने वाली है, जबकि भारत में कब होगी इसका अभी पता नहीं। द रॉक ल्यूक हॉब्स का किरदार निभाएंगे जबकि जेसन स्टैथम शॉ का। वहीं फिल्म में रोमन रेंस, ल्यूक हॉब्स के भाई का किरदार निभाएंगे, यानि की द राॅक के भाई होंगे। इस फिल्म को द रॉक की कंपनी '7 बक्स प्रोडक्शंस' ने प्रोड्यूस किया है

माैत को मात देकर लाैटे थे रिंग में
बता दें कि रोमन ल्यूकीमिया बीमारी का दूसरी बार शिकार हुए थे। यह एक तरह का बल्ड कैंसर होता है। लंबे इलाज के बाद रोमन ने माैत को मात देकर रिंग में फरवरी के अंत में वापसी की। रैसलमेनिया 33 में द अंडरटेकर मात देने वाले रोमन इस बीमारी के कारण यूनिवर्सल चैंपियनशिप का टाइटल भी खो बैठे थे। खैर, अब वो पूरी तरह से फिट हैं और फैंस उन्हें रिंग के अलावा हाॅलीविड फिल्मों में भी खतरनाक एक्शन करते हुए दिखाई देंगे।
T-20 में जारी है रोहित शर्मा का धमाका, ऐसा करने वाले दुनिया के 8वें बल्लेबाज बने
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
