Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ENG vs WI: तीसरे टेस्ट के लिये इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, आर्चर समेत वापस लौटे यह खिलाड़ी

नई दिल्ली। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच जारी टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच मैनचेस्टर को ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर शुक्रवार (24 जुलाई) से खेला जाना है। 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में फिलहाल दोनों टीमें 1-1 से बराबरी पर चल रही हैं। जहां वेस्टइंडीज की टीम इस मैच को जीत करके ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीतकर रिकॉर्ड बनाना चाहेगी तो वहीं पर इंग्लैंड हारने के बाद सीरीज में वापसी करने के अपने रिकॉर्ड को बरकरार रखना चाहेगी। वहीं तीसरे मैच से पहले इंग्लैंड की टीम ने अपनी प्लेइंग 14 का ऐलान किया है।

इंग्लैंड की ओर से घोषित की गई इस प्लेइंग 14 में जहां टीम के युवा तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर, जेम्स एंडरसन और मार्क वुड ने वापसी की है तो वहीं पर पिछले मैच में अहम भूमिका निभाने वाले क्रिस वोक्स, स्टुअर्ट ब्रॉड और सैम कुरैन से उन्हें अच्छा कॉम्पिटीशन देखने को मिल सकता है।

और पढ़ें: अगर 1990 में होता कोरोना वायरस तो क्वारंटीन में सिर फोड़ लेती पाकिस्तानी टीम: मुदस्सर नज़र

कोरोना वायरस के चलते आईसीसी की ओर से बनाये गये नियमों को तोड़ने के कारण पिछले मैच से बाहर रहने वाले जोफ्रा आर्चर की भले ही अंतिम 14 में वापसी हुई है लेकिन प्लेइंग 11 में अभी भी जगह बना पाना मुश्किल है। आर्चर को कोविड-19 जैव सुरक्षित प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने के लिये दूसरे टेस्ट मैच की टीम से बाहर कर दिया गया था। उन पर जुर्माना भी लगाया गया था। एंडरसन और वुड को उस मैच में विश्राम दिया गया था।

वहीं इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने अपनी बल्लेबाजी लाइन अप में कोई भी बदलाव नहीं किया है, टीम ने फिलहाल खराब फॉर्म से जूझ रहे विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर को एक और मौका देने का फैसला किया है। वहीं दूसरे टेस्ट मैच में टीम की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले बेन स्टोक्स को भी अंतिम 14 में शामिल तो किया गया है लेकिन कोच क्रिसवुड ने पहले ही इशारा किया था कि उन्हें आखिरी मैच से आराम दिया जा सकता है।

और पढ़ें: T20 World Cup टलने से साउथ अफ्रीका को हुआ नुकसान, अब मैदान पर वापस नहीं लौटेंगे डिविलियर्स

गौरतलब है कि वेस्टइंडीज ने साउथैम्पटन में खेले गये पहले टेस्ट मैच में 4 विकेट से जीत हासिल की थी तो वहीं पर इंग्लैंड की टीम ने ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गये दूसरे टेस्ट मैच में वापसी करते हुए 113 रनों से जीत दर्ज की।

तीसरे टेस्ट के लिये इंग्लैंड की 14 सदस्यीय टीम इस प्रकार है : जो रूट (कप्तान), जेम्स एंडरसन, जोफ्रा आर्चर, डोमिनिक बेस, स्टुअर्ट ब्रॉड, रोरी बर्न्स, जोस बटलर, जैक क्राउली, सैम कुरैन, ओली पोप, डोम सिब्ली, बेन स्टोक्स, क्रिस वोक्स और मार्क वुड।

Story first published: Friday, July 24, 2020, 15:17 [IST]
Other articles published on Jul 24, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+